आसिफ को मुंबई क्राइम ब्रांच ने जुहू में अरेस्ट किया है। हांलाकि पुलिस का कहना है कि किसी भी फाइनल डिसीजन पर पहुंचने से पहले वह इस केस दूसरे कल्पिट परवेज अहमद टाक से आसिफ के स्टेटमेंट को क्रास चेक करेगी।

लैला लास्ट 11 मंथ से नहीं मिली है और उसके बॉयलॉजिकल फादर के रिर्पोट करने पर पुलिस से उसकी सर्च करनी स्टार्ट की थी। इस सिलसिले में सबसे पहले उसके स्टैप फादर को पहले अरेस्ट किया गया और फिर परवेज के कहने पर आसिफ को अरेस्ट किया गया। आसिफ ने ही अब पुलिस को बताया है कि उसने और परवेज ने मिल कर इगतपुरी में लैला और उसकी फेमिली का मर्डर कर दिया था। टाक से बात करने मे मुंबई पुलिस को करीब एक वीक का टाइम लग सकता है क्यूंकि परवेज जम्मू में है और उसको मुंबई पुलिस की कस्टडी में देने के पेपर अभी रेडी नहीं हैं।

 

लैला के फादर नादिर शाह पटेल ने पुलिस में अपनी बेटी की गायब होने की कंप्लेन की तब इन्वेस्टीगेशन में शेख व टाक का नाम सामने आया। उसके बाद शेख ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में बताया कि टाक लैला की मदर को पांच साल पहले ही डिर्वोस दे दिया था और अब उनके बारे में उसे कोई इनफार्मेशन नहीं है। पुलिस ने शेख के स्टेटमेंट को रिकार्ड कर उसे छोड़ दिया था। यही नहीं शेख ने कहा था कि लैला, उसकी मां सलीना पटेल, बहन जारा पटेल, भाई इमरान पटेल और रिश्ते की बहन रेशमा पटेल का फरवरी 2011 में मुंबई में गोली मारकर मर्डर हो गया था।

प्रॉपरटी बनी मर्डर का रीजन

बताया जा रहा है कि मर्डर का कारण लैला की मां की करोड़ों की मुंबई में प्रॉपरटी है, जो उसे फर्स्ट हस्बेंड नादिर शाह पटेल के साथ हुए डिर्वोस के बाद मिली। इस को हथियाने के लिए लैला के स्टेप फादर परवेज अहमद टाक ने मुंबई में बॉलीवुड के एक फाइनेंसर आसिफ शेख उर्फ सोनू व अफगान खान रियल इस्टेट बिल्डर के साथ मिलकर प्लान बनाया और लैला और उसकी फेमिली का मुंबई से 100 किलोमीटर दूर किसी अननोन प्लेस पर मर्डर करवा दिया।

कुछ और इंर्पोटेंट फैक्ट

  • मुंबई बम धमाके व दिल्ली हाई कोर्ट ब्लास्ट के बाद से सुरक्षा एजेंसियों को लैला की तलाश है। लैला का कनेक्शन लश्कर-ए-तैयबा से बताया जाता है।
  • परवेज 2008 में एसेंबली इलेक्शेन में एनसीपी की टिकट पर डिस्ट्रिक्ट किश्तवाड़ की इंद्रवाल सीट से इलेक्शन भी लड़ चुका है।
  • लैला के फादर नादिर शाह पटेल नहीं मानते कि लैला और उसकी फेमिली का मर्डर हो गया है।

 

National News inextlive from India News Desk