feature@inext.co.in
KANPUR : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद, उनसे जुड़ी कई तरह की अफवाहें आईं। इनमें से कुछ दिन पहले प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबरें आई थीं। पर वो झूठी साबित हुईं। लेकिन अब तो उनके डिवोर्स की चर्चा हो रही है। एक लीडिंग इंटरनेशनल वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका और निक शादी के चार महीने बाद ही डिवोर्स लेने जा रहे हैं।
क्या निक और प्रियंका का हो रहा डिवोर्स?
प्रियंका लगती हैं काफी कंट्रोलिंग

वेबसाइट का दावा है कि इस कपल के झगड़े काफी बढ़ गए हैं। इसमें कहा गया है कि दोनों के बीच रोजाना छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता है जिसमें काम, पार्टियों में जाना और साथ में वक्त बिताना जैसी बातें भी शामिल हैं। ये भी कहा जा रहा है कि निक को प्रियंका काफी कंट्रोलिंग लगती हैं। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में ये भी है कि निक को शादी के फंक्शंस ही ये रियलाइज हो गया था कि उन्होंने जल्दबाजी में शादी का फैसला ले लिया है क्योंकि इसी दौरान उन्हें पता चला कि प्रियंका काफी शॉर्ट टेंपर्ड हैं। बात यहीं खत्म नहीं होती। वेबसाइट ने तो ये भी कहा है निक के पेरेंट्स सोच रहे थे कि मैच्योर होने के चलते प्रियंका शादी के बाद बच्चों के साथ सेटल होंगी लेकिन प्रियंका खुद ही छोटी बच्ची की तरह बिहेव करती हैं और अब वो चाहते हैं कि दोनों डिवोर्स ले लें।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं पिक्चर्स

हालांकि, इसके बाद एक दूसरी वेबसाइट ने प्रियंका के स्पोक्सपर्सन के हवाले से क्लेम करते हुए कहा है कि इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है और कपल एक-दूसरे के साथ बहुत खुश है। वैसे अभी कुछ ही दिन पहले प्रियंका की निक और उनकी फैमिली के साथ मायामी में छुट्टियां बिताते हुए कई पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इनफैक्ट, हाल ही में प्रियंका निक के छोटे भाई की ग्र्रेजुएशन सेरेमनी में भी नजर आई थीं। अब वी विश ये खबर अफवाह ही साबित हो।
क्या निक और प्रियंका का हो रहा डिवोर्स?

प्रियंका-निक अपने दूसरे हनीमून पर हुए रवाना, जानें इस बार कहां जा रहे

तस्वीरें: दीपवीर ही नहीं शादी के बाद इन बाॅलीवुड सेलेब्स का भी है पहला वेलेंटाइन वीक, किस तरह करेंगे सेलिब्रेट

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk