न्यूटन के लिखे पत्रों से हुआ खुलासा
गुरुत्वाकर्षण और गति के नियमों के बारे में दुनिया को बताने वाले महान वैज्ञानिक सर आइसेक न्यूटन ने 1704 में एक ऐसी भविष्यवाणी की जो सभी को हैरान कर देने वाली है। न्यूटन ने उस समय अपने एक पत्र में तमाम गणितीय आधारों पर इस बात का खुलासा किया था कि 2060 में दुनिया खत्म हो जाएगी। 1727 में जब न्यूटन इस दुनिया को अलविदा कह गए उसके बाद उनके पत्रों से इस बात का खुलासा हुआ है।

2060 में खत्‍म हो जाएगी दुनिया,ये हमने नहीं न्‍यूटन ने कहा था
ये है सीक्रेट्स ऑफ न्यूटन
न्यूटन के निधन के बाद साल 1936 में इन पत्रों की नीलामी हुई जिन्हें इंग्लैंड के महान अर्थशास्त्री जॉन मेयर्ड ने खरीदा। इन पत्रों में लिखी बातों को बाद में जेरुसलम के एक स्कॉलर डेनियल ने किताब का रुप दिया। इस किताब का नाम है 'सीक्रेट्स ऑफ न्यूटन'। न्यूटन के लिखे पत्रों के मुताबिक, इंसान आने वाले समय में लिनेन के कपड़े पहनने लगेगा। जोकि अभी हो रहा है। इसके साथ ही न्यूटन ने इंसान के तैरने की भी बात कही थी। इसके साथ ही न्यूटन ने इंसान को सलाह अगर इंसान यह सोचता है कि वह हमेशा के लिये रहेगा, तो ऐसा बिलकुल नहीं है। उनका भी समय आयेगा। जब इंसान धर्म को मानना बंद कर देगा, तभी से उसका अंत शुरू हो जायेगा और दुनिया भी एक दिन खत्म हो जायेगी। ‘यह सब कुछ समय के लिये रहेगा। एक समय आयेगा, जब आधा समय रह जायेगा।”

2060 में खत्‍म हो जाएगी दुनिया,ये हमने नहीं न्‍यूटन ने कहा था
और शुरु हो जाएगी तबाही
डेनियल की किताब में पढ़े गए इस नोट के आधार पर न्यूटन ने उस समय ही दुनिया के खत्म होने का अनुमान लगा लिया था। इसके लिए न्यूटन ने गणित को आधार बनाया और कुछ आंकड़ों को जोड़कर 1260 दिन का समय निकाला जिसे उन्होंने वैज्ञानिक गणना के आधार पर 1260 साल में बदला। इसके बाद न्यूटन ने 800AD को मानक समय माना। जब से ये काउंटडाउन शुरू होगा। इसी आधार पर न्यूटन ने 800+1260 को जोड़कर समय निकाला 2060 AD। यानी कि न्यूटन का तर्क था कि ये वो साल है जब दुनिया खत्म हो जाएगी। यही नहीं न्यूटन ने यह भी कहा था कि पृथ्वी की उम्र अगर 2060 से आगे बढ़ी, तो यह वो साल होगा, जब तबाही शुरू होगी।

2060 में खत्‍म हो जाएगी दुनिया,ये हमने नहीं न्‍यूटन ने कहा था
न्यूटन को माना जाता है सर्वश्रेष्ठ
इस भविष्यवाणी में न्यूटन ने यह भी कहा था कि, वह लास्ट स्टेज को डिफाइन नहीं कर सकते। लेकिन इससे उन काल्पनिक व्यक्तियों के अटकलों पर विराम लग जाएगा जो अक्सर अंत समय के बारे में भविष्यवाणी करते हैं। न्यूटन को खगोल और ज्योतिष विज्ञान का भी अच्छा ज्ञान था। ग्रहों के संबंध में उनके कई अध्ययन और गणनाओं ने खगोल विज्ञान को एक नई दिशा प्रदान की है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk