- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 1756 छात्र-छात्राओं ने डाले वोट

ALLAHABAD: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज का चुनाव इस साल कई मामलों में अलग रहा। यहां अध्यक्ष पद पर राकेश यादव को जीत हासिल हुई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अभिनव शर्मा को दो गुना से ज्यादा वोट से हराया। वहीं उपाध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद करीबी रहा। उपाध्यक्ष पद पर विजय हासिल करने वाले बीए द्वितीय वर्ष के छात्र जय सिंह ने बीएससी तृतीय वर्ष के देवानंद शुक्ला को बेहद करीबी मुकाबले में मात्र 13 मतों के अंतर से हरा दिया। यहां महामंत्री पद पर सलभ गुंजन सिंह ने सीधे मुकाबले में अंकित कुमार सिंह को पराजित किया। जबकि तीसरे नम्बर के प्रत्याशी आशुतोष सिंह को मात्र 103 मत ही प्राप्त हो सके।

180 ने नोटा को दिया वोट

ईश्वर शरण में संयुक्त मंत्री के पद पर सौरभ उपाध्याय को 879 मतों के साथ जीत हासिल हुई। जबकि इस पद पर बाकी प्रत्याशियों को काफी कम वोट हासिल हुए। वहीं सांस्कृतिक सचिव पर सचिन सिंह को 1119 मतों के साथ धमाकेदार जीत हासिल हुई। चुनाव अधिकारी डॉ। शिव हर्ष सिंह ने बताया कि कॉलेज में मतदाताओं की संख्या करीब 05 हजार थी। इसमें 1756 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें 180 ने नोटा का भी प्रयोग किया।

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज

अध्यक्ष

- राकेश यादव- 943 मत जीते

- अभिनव शर्मा- 409

- विकास मिश्र- 391

उपाध्यक्ष

- जय सिंह- 664 मत जीते

- देवानंद शुक्ला- 651

- ऋषभ कुमार मिश्र- 394

महामंत्री

- सलभ गुंजन सिंह- 931 मत जीते

- अंकित कुमार सिंह- 693

- आशुतोष सिंह- 103

संयुक्त मंत्री

- कृष्णा यादव- 230 मत

- आकाश मिश्रा- 104

- पंकज यादव- 22

- अखिलेश यादव- 398

- दीपक गुप्ता- 45

- सौरभ उपाध्याय- 879 जीते

सांस्कृतिक सचिव

- सचिन सिंह- 1119 मत जीते

- अमन- 545

- दीपक मिश्रा- 60