- गोरखपुर लाए गए भूकंप पीडि़त इजरायली नागरिक

- मनाली और ऋषिकेश घूमकर ही लौटेंगे स्वदेश

GORAKHPUR: डर तो बहुत लगा। पहली बार ऐसा नजारा देखा था। इसके पहले सिर्फ इंटरनेट और टीवी पर देखा था। धरती हिली और सामने खड़ा पहाड़ भरभराकर गिरने लगा। हम लोग पहले तो कुछ नहीं समझ पाए। लेकिन बाद में अंदाजा लगा कि अर्थ क्वेक है। इसका अनुभव होने पर काफी डर गए। कई किलोमीटर पैदल चलकर पोखरा पहुंचे। यह कहना है कि इजरायल से नेपाल घूमने गए दो नागरिकों का, भूकंप की त्रासदी में वह नेपाल में फंस गए थे। फ्राइडे को एयरफोर्स की चौपड़ से उनको गोरखपुर लाया गया। लोकल इंटेलीजेंस यूनिट ने जांच पड़ताल के बाद ट्रांजिट वीजा उपलब्ध कराया। दोनों को प्रशासन ने दिल्ली रवाना कर दिया है।

सात लोगों के गु्रप में घूमने गए थे

इजरायल के तेल अबीब में रहने वाले सात नागरिकों का गु्रप नेपाल और इंडिया के टूर पर निकला। इजरायल से मुंबई टीम पहुंची। इसके बाद दिल्ली से काठमांडू गए। नेपाल में टूर का फ्0 दिनों का वीजा उनके पास था। क्ब् अप्रैल को टीम के सात मेंबर्स पोखरा पहुंचे। वहां से काठमांडू को निकले। ख्भ् अप्रैल को पोखरा और काठमांडू के बीच मुक्तिनाथ मंदिर देखने गए। तभी अचानक भूकंप आ गया। झटका लगने पर सभी टूरिस्ट डर गए। पैदल ही लौटकर पोखरा पहुंच गए। पांच अन्य वहां से दिल्ली चले गए। फ्राइडे को दो को इंडियन एयरफोर्स के चौपड़ से गोरखपुर लाया गया।

ताजमहल देखकर ही लौटेंगे इजरायल

इजरायल की महिला नागरिक नोफरा फैशन डिजाइनिंग में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनके साथ आए फ्रेंड जॉन्शन इजरायल की एयर लाइंस में ऑपरेशन स्टाफ की नौकरी करते हैं। दोनों ने बताया कि पहले तो काफी डर लगा। लेकिन जब जान बच गई तो राहत मिली। इंडिया के लोग काफी अच्छे हैं। उन लोगों ने काफी मदद की। इसलिए पूरा भारत घूमकर ही लौटेंगे। पटना, ऋषिकेश, हरिद्वार जाएंगे। ताजमहल भी देखेंगे। पूरा घूमने के बाद ही अपने देश लौटेंगे। नोफरा ने बताया कि इजरायल में महिलाओं को दो साल और पुरुषों को तीन साल की मिलेट्री ट्रेनिंग दी जाती है। इसलिए उन लोगों को ज्यादा प्रॉब्लम नहीं हुई।

जांच के बाद दिल्ली रवाना किए गए विदेशी नागरिक

खुफिया एजेसिंयों की जांच के बाद दोनों नागरिकों को दिल्ली रवाना किया गया। राहत कैंप में इंट्री कराने के बाद दोनों ने डीएम रंजन कुमार से मुलाकात की। करेंसी एक्सचेंज कराने के बाद दोनों को ट्रेन में बिठाकर दिल्ली रवाना किया गया। सीओ एलआईयू ने बताया कि दोनों नागरिक काफी अच्छे हैं। उन लोगों ने पुलिस प्रशासन की जमकर तारीफ की।

विदेशी नागरिकों को दिल्ली रवाना कर दिया गया है। वहां कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद वे भारत में आराम से घूम सकेंगे।

ओपी सिंह, सीओ एलआईयू