श्रीकृष्ण साइंस सेंटर में अक्टूबर से शुरू होगा वाटर विंग, जिसमें आपको मिलेंगे कई सारे unusual experiences। जी हां, जमीन पर चलते-चलते आपको लगेगा कि आप पानी में चल रहे हैं। अब तक आपको मिरर में सिर्फ आपका ही चेहरा दिखता था ना, पर अब इसमें आपके फ्रेंड्स भी नजर आएंगे।

गिरगिट कैसे रंग बदलती है, यह तो आप जानते होंगे, पर यह प्रॉसेस कैसे होता है? यह जानना आसान हो जाएगा। इतना ही नहीं, इसमें आप अपनी पसंद की मूवी को फास्ट-स्लो करके देख सकते हैं।

यहां क्या-क्या मिलेगा?

- सेल्फ शेड्स मिरर : इसमें 18 मिरर लगे होंगे, जिसमें आप खुद को देख पाएंगे।
- मैग्निफाइड इमेज : माइक्रोस्कोप की चीजों को बड़े साइज में स्क्रीन पर देख पाएंगे।
- वाटर गैलरी  : पूरे फर्श पर पानी का एहसास होगा। इतना ही नहीं, इसके अंदर मछली भी नजर आएगी।
- सी योरसेल्फ : इसमें चार होल बने हैं। इसमें लोग अपने मशल्स, बॉडी आदि को देख पाएंगे।
- स्टोरी ऑफ सोलर : इसमें सोलर सिस्टम के बारे में सारी जानकारी मिलेगी।
- सी लाइक अदर्स :  कुत्ता कैसे किसी इमेज को देख सकता है या कोई अन्य जानवर किसी कलरफुल इमेज को कैसे देख सकता है? इसमें आपको हर तरह की जानकारी मिल जाएगी।
- स्क्रीन थर्मल कैमरा : खुद का इंफ्रारेड इमेज देख सकते हैं।
- ग्रीन हॉल : स्पाइडरमैन कैसे दीवार लांघता है। ही मैन सेकेण्ड में जो चाहे कर लेता है। अब आप भी यहां बैठे-बैठे ऐसा कर पाएंगे।
- मैजिक ग्लास : आप दोस्त के सामने बैठे रहेंगे और अचानक से दोस्त गायब होकर फिर वापस आ जाएंगे।
- लोहे की गोली : लोहे की गोली बालू पर जो चाहे इमेज बना देगी।
- सैंड एनिमेशन : अब सैंड एनिमेशन को वीडियो पर लाइव देख पाएंगे।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनुराग कुमार कहते हैं कि यह विंग पूरी तरह से मिरर पर बनाया जा रहा है। इसमें लगभग 500 मिरर्स का यूज हो रहा है। इसे हम अक्टूबर तक शुरू कर देंगे। इसमें कई नई चीजें देखने लायक होंगी। साइंस से रिलेटेड कई चीजों को सामने रख कर ऐसा किया गया है.