ठंड ने थामी ट्रेन की रफ्तार

ALLAHABAD: कड़कड़ाती ठंड में ट्रेन का सफर इतना कष्टदायी हो सकता है, कोई सोच भी नहीं सकता है। स्थिति ये हो गई है कि आठ से दस घंटे के सफर को पूरा करने में 20 से 22 घंटा या फिर उससे अधिक लग जा रहा है। यानी जितने समय में सफर पूरी हो सकती है, उसका दुगुना समय ट्रेन में फालतू गुजारना पड़ रहा है, क्योंकि कोहरे से निबटने के लिए रेलवे का सारा सिस्टम फेल हो चुका है।

किसी का समय नहीं रहा निश्चित

इलाहाबाद की शान प्रयागराज एक्सप्रेस हो, दूरंतो एक्सप्रेस या फिर राजधानी एक्सप्रेस। भीषण कोहरे में सभी ट्रेनें कछुआ चाल चल रही हैं। इसलिए सुबह की ट्रेन रात में, रात की ट्रेन अगले दिन दोपहर या शाम को पहुंच रही है। गुरुवार को प्रयागराज एक्सप्रेस एक बार पिटी तो पिटती चली गई। सुबह सात बजे के पहले इलाहाबाद पहुंचने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 12 घंटे देरी से शाम सात बजे के बाद इलाहाबाद पहुंची। वहीं संगम एक्सप्रेस साढ़े नौ बजे के बाद इलाहाबाद पहुंची। इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली 14163 संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आठ घंटा देरी से रवाना हुई। वहीं प्रयागराज और दूरंतो एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय से एक-एक घंटा देरी से रवाना किया गया।

12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 26 घंटा

12402 मगध एक्सप्रेस- 13 घंटा

12987 सियालदह अजमेर एक्सप्रेस 6 घंटा

12398 महाबोधी एक्सप्रेस- 22 घंटा

12304 पूर्वा एक्सप्रेस 20 घंटा

12302 कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस- 21 घंटा

18101 टाटा-जम्मूतवी मूरी एक्सप्रेस 9 घंटा

12428- आनंद विहार-रीवां रीवा एक्सप्रेस 13 घंटा

12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 40.00 घंटा

14056 ब्रह्मापुत्र मेल- 14 घंटा

12802 नई दिल्ली-पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस- 16 घंटा

12560 शिवगंगा एक्सप्रेस 18 घंटा

12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 8 घंटा

12324 आनंद विहार हावड़ा एक्सप्रेस 5 घंटा

14164 संगम एक्सप्रेस 13 घंटा

12418 प्रयागराज एक्सप्रेस 11 घंटा

12276 नई दिल्ली-इलाहाबाद दूरंतो एक्सप्रेस 13 घंटा