-लगातार हो रही हैं लूट व डकैती की घटनाएं, पुलिस जुआरियों के पीछे लगी

-डीजीपी के आदेश के चलते क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया गया जुआरी पकड़ने में

piyush.kumar@inext.co.in

ALLAHABAD: जुआ के कारण ही क्राइम बढ़ता है। जुए में रुपए और सम्पत्ति हारने के बाद जुआरी चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। यह मानना है प्रदेश पुलिस के मुखिया का। इसीलिए उन्होंने सीधे जड़ पर हाथ डालने का आदेश दिया है। यानी हर थानेदार को अपने इलाके से जुआ हर हाल में बंद कराना है। यह पुलिस की स्पेशल ड्राइव है। डीजीपी का आदेश है और ऑफिसर खुद मॉनिटर कर रहे हैं तो भला किसकी मजाल है जो इससे दूरी बनाए। क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम भी आजकल जुआरियों को पकड़ने में लगी है।

आपने कितने जुआरी पकड़े

डीजीपी के आदेश के चलते एसएसपी मंजिल सैनी भी बेहद सतर्क हैं। थानेदारों के साथ होने वाली मिटिंग में क्राइम रिपोर्ट पर बाद में पहले बात होती है कितने जुआरी पकड़े। कामयाबी कमजोर मिलने पर थानेदार को वार्निग भी दी जा चुकी है। यही कारण है कि आजकल हर कोई अपने अपने एरिया में जुआ पर विशेष ध्यान रहा है। सर्किल आफिसर इसे खुद मॉनीटर कर रहे हैं।

रोज पकड़े जा रहे हैं जुआरी

ख् जुलाई को क्राइम ब्रांच ने कलेक्ट्रट कैंपस से हाईप्रोफाइल छह जुआरियों को पकड़ा। उनके पास से 9ख् हजार रुपए बरामद हुए। इसके लिए क्राइम ब्रांच और कर्नलगंज की पुलिस टीमें लगी थीं।

क् जुलाई को क्राइम ब्रांच ने अतरसुइया एरिया से शहर के टॉप टेन जुआरियों को पकड़ने का दावा किया। ये सभी शहर के नामचीन लोग थे। उनके पास से 80 हजार रुपए मिले।

फ्0 जून-एसएसपी के आदेश पर पुलिस क्8 जुआरियों को पकड़ा और चार हजार रुपए बरामद किए।

ख्9 जून को भी जिले में पुलिस ने क्फ् जुआरियों को अरेस्ट किया था। उनके पास से करीब क्भ् हजार रुपए मिले थे।

ख्8 जून को पुलिस ने क्8 जुआरियों को अरेस्ट कर क्क्ख्क्0 रुपए बरामद किए।

ख्7 जून को कीडगंज पुलिस ने यमुना बैंक रोड के पास चार जुआरियों को पकड़ा।

ख्म् जून को भी क्0 जुआरियों को पकड़ा गया। हालांकि ये बड़े जुआरी नहीं थे। इनके पास से ख्700 रुपए ही मिले।

स्टिल नो क्लू

वजह चाहें जो भी हो लेकिन आज हकीकत यही है कि प्रयाग नगरी में एक से बढ़कर एक घटनाएं हो रही हैं। पिछले एक पखवारे में कई सनसनीखेज घटनाएं हुई। लेकिन, अभी तक किसी भी केस का पुलिस के पास कोई डिटेल नहीं है। मतलब उन्हें क्लू हाथ नहीं लगा। क्राइम ब्रांच को भी सभी सनसनीखेज घटनाओं के वर्कआउट में लगाया गया है लेकिन वहां भी रिजल्ट सिफर ही है। एक नजर इन घटनाओं पर

क्। झूंसी में दिन दहाड़े एक प्राइवेट कंपनी के जीएम राजीव मिश्रा के घर पर पांच बदमाशों ने धावा बोला। फैमिली मेम्बर्स को एक कमरे में बंधक बनाकर लाखों की ज्वैलरी व कैश लूट कर आसानी से चले गए। अभी तक इस लूट केस में पुलिस को कोई क्लू हाथ नहीं लगा है।

ख्। उत्तरांव एरिया में स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक में बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती डाली। मैनेजर से लेकर कैशियर तक की पिटाई करके एक कमरे में बंद कर दिया। करीब 9 लाख कैश लूट कर भाग निकले। वे बाइक से लूट करने पहुंचे थे।

फ्। धूमनगंज एरिया से गायब एडवोकेट मिथिलेश के बेटे लव की सीवर में बॉडी मिली। 97 दिन पहले ही किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब बॉडी भी मिल गई। लेकिन, कोई सुराग पुलिस के पास नहीं।

ब्। धूमनगंज के पीपल गांव में कमलेश पाण्डेय के घर रात के अंधेरे में बदमाशों ने धावा बोला और सभी फैमिली मेम्बर्स को बुरी तरह से पीटकर अधमरा करने के बाद लाखों कैश व ज्वैलरी लूट कर भाग निकले। कमलेश की बेटी की हालत गंभीर। आज भी हॉस्पिटल में है एडमिट।

भ्। रेलवे भर्ती सेल के डॉयरेक्टर संजीव कुमार के यहां कुछ दिन पहले ही बदमाशों ने हमला किया था। रात के अंधेरे में उनके घर पर बम फोड़ा जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके पीछे एक बड़े रैकेट का हाथ था। हमला संजीव कुमार को ग्रुप डी की भर्ती से हटने का प्रेशर बनाने के लिए था। इस हाईप्रोफाइल मामले में भी अभी तक कोई प्रोग्रेस नहीं है।