इंदिरा नूयी

इंदिरा नूयी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी खाद्य कंपनी पेप्सीको की अध्यक्ष के रूप में जानी जाती हैं। चेन्नई में जन्मी इंदिरा नूयी ने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से साइंस में डिग्री की और आईआईएम कलकत्ता से एमबीए किया। इन्हें 2009 फोर्ब्स सर्वेक्षण में दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर महिला माना गया जा चुका है।

इवांका ट्रंप तो अमेर‍िका की हैं,भारत की ये 10 मह‍िलाएं भी ब‍िजनेस हो या ब्‍यूटी क‍िसी में नहीं कम

इंदू जैन

इंदू जैन भी इस सूची में शामिल हैं। इंदू जैन भारत के बड़े मीडिया ग्रुप बेनेट कोलमैन ऐंड कंपनी की अध्यक्ष के रूप में जानी जाती हैं। इंदु जैन को पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। बीते साल फोर्ब्स मैगजीन की दुनिया की सबसे धनी हस्तियों शामिल हुई 5 भारतीय महिलाओं में इनका नाम भी रहा है।

इवांका ट्रंप तो अमेर‍िका की हैं,भारत की ये 10 मह‍िलाएं भी ब‍िजनेस हो या ब्‍यूटी क‍िसी में नहीं कम

नैना लाल किदवई

नैना लाल किदवई हांगकांग एंड शांघाई बैंक की भारत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। यह फार्च्यून की ग्लोबल लिस्ट ऑफ टॉप वुमेन में भी शामिल हो चुकी हैं। इसके अलावा फोर्ब्स की 2000 से 2003 तक दुनिया की शीर्ष 50 कॉरपोरेट महिलाओं की सूची में शामिल रह चुकी हैं।  

इवांका ट्रंप तो अमेर‍िका की हैं,भारत की ये 10 मह‍िलाएं भी ब‍िजनेस हो या ब्‍यूटी क‍िसी में नहीं कम

सुची मुखर्जी

महिलाओं को ई-कॉमर्स मंच देने का काम सुची मुखर्जी ने ही किया है। लाइम रोड के संस्थापक और सीईओ के रूप में जानी जाने वाली सुची मुखर्जी को तमाम महिलाएं अपने आइकॉन के रूप में देखती हैं। लाइम रोड फैशन और लाइफस्टाइल के रिटेलर्स और कस्टमर के बीच एक नया रास्ता जोड़ने का काम करता है।

इवांका ट्रंप तो अमेर‍िका की हैं,भारत की ये 10 मह‍िलाएं भी ब‍िजनेस हो या ब्‍यूटी क‍िसी में नहीं कम

किरण मजुमदार शॉ

किरण मजुमदार शॉ का नाम यहां न लेना तो बेइमानी होगी। किरण मजुमदार शॉ ने 1978 में बायोकॉन लिमिटेड की शुरुआत की थी। इसे उन्होंने बायोमेडिसिन रिसर्च का अगुआ बना दिया। किरण मजुमदार शॉ शहर के माउंट कार्मेल कॉलेज से प्राणी विज्ञान से स्नातक किया है। इन कंपनी आज वर्ल्ड फेमस हो चुकी है।

इवांका ट्रंप तो अमेर‍िका की हैं,भारत की ये 10 मह‍िलाएं भी ब‍िजनेस हो या ब्‍यूटी क‍िसी में नहीं कम

चंदा कोचर

चंदा कोचर भी भारत की बड़ी महिला उद्यमियों में शामिल हैं। देश में इन्हें आज महिला सशक्तिकरण का एक आदर्श उदाहरण भी माना जाता है। चंदा कोचर आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख हैं। राजस्थान चंदा कोचर ने मुंबई के जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए कर इस मुकाम पर पहुंची हैं।

इवांका ट्रंप तो अमेर‍िका की हैं,भारत की ये 10 मह‍िलाएं भी ब‍िजनेस हो या ब्‍यूटी क‍िसी में नहीं कम

नीलम धवन

नीलम धवन का नाम भी इस सूची में हैं। देश में आईटी कंपनी हेवलेट पैकार्ड इंडिया की प्रबंध निदेशक के रूप में जानी जाने वाली नीलम धवन देखने में भी खूबसूरत हैं। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया और इसके हावर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए पूरा किया था।

इवांका ट्रंप तो अमेर‍िका की हैं,भारत की ये 10 मह‍िलाएं भी ब‍िजनेस हो या ब्‍यूटी क‍िसी में नहीं कम

सुलज्जा मोटवानी

सुलज्जा मोटवानी ब्यूटी और बिजनेस माइंड दोनों में ही जबरदस्त हैं। सुलज्जा मोटवानी काइनेटिक मोटर्स की संयुक्त मैनेजिंग डाइरेक्टर के रूप में पहचानी जाती हैं।  वाणिज्य विषय से स्नातक करने वाली सुलज्जा मोटवानी ने पिट्सबर्ग में प्रतिष्ठित कारनेगी मेलॉन विश्वविद्यालय से एमबीए की किया है। इवांका ट्रंप तो अमेर‍िका की हैं,भारत की ये 10 मह‍िलाएं भी ब‍िजनेस हो या ब्‍यूटी क‍िसी में नहीं कम

प्रिया पॉल

इस लिस्ट में भारतीय महिला उद्यमी प्रिया पॉल का नाम भी शामिल हैं। प्रिया पॉल पार्क होटल एपीजे सुरेन्द्रा की अध्यक्ष के रूप में जानी जाती हैं। प्रिया पॉल ब्यूटी और बिजनेस माइंड में काफी आगे हैं। बेहतर काम और कड़ी मेहनत के लिए इन्हें उद्योग जगत के कई बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं।

इवांका ट्रंप तो अमेर‍िका की हैं,भारत की ये 10 मह‍िलाएं भी ब‍िजनेस हो या ब्‍यूटी क‍िसी में नहीं कम

एकता कपूर

बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर भी भारत की बड़ी महिला उद्यमी के रूप में देखी जाती है। एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स कंपनी की संयुक्त मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में पहचानी जाती हैं। इन्हें सबसे सफल महिला प्रोड्यूसर्स के रूप में देखा जाता है।

बेहद खूबसूरत है डोनाल्ड ट्रंप की बेटी, भारत आई इवांका के बारे में ये 5 बातें हर भारतीय को जानना जरूरी

इवांका ट्रंप तो अमेर‍िका की हैं,भारत की ये 10 मह‍िलाएं भी ब‍िजनेस हो या ब्‍यूटी क‍िसी में नहीं कमइस ऐतिहासिक पैलेस में ठहरेंगी इवांका, पहले भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी बढ़ा चुकी है भारतीयों की धड़कन

National News inextlive from India News Desk