- रिश्तेदारों की नीयत से परेशान लड़कियां डर से आगे नहीं आना चाहतीं

- सिटी एसपी शिवदीप लांडे को रिश्तेदारों की करतूत से तंग लड़कियों ने किया फोन

- शास्त्रीनगर थाना में आये मामले के बाद कई लड़कियों ने दी जानकारी

PATNA : हर लड़की खुलकर अपने खिलाफ होने वाले अत्याचार को बताने आगे नहीं आती। खासकर मामला जब घर से या उनके रिश्तेदारों से जुड़ा हो। शास्त्रीनगर थाने में कुछ दिनों पहले ही एक लड़की ने अपने मामला पर नशा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इस घटना के सामने आने के बाद कई ऐसी शिकायतें पुलिस को फोन पर मिली हैं जिसमें लड़कियां अपने रिश्तेदारों से परेशान हैं। लेकिन वह सामने नहीं आ रही हैं। सिटी एसपी सेन्ट्रल शिवदीप लांडे के पास कई परेशान लड़कियों ने फरियाद की है, लेकिन मामला पेंचीदा होने के कारण पुलिस भी इसमें सीधे हाथ डालने से परहेज कर रही है। सिटी एसपी ने बताया कि लड़कियों की बात सही हो सकती है मगर इसके लिए जो उचित कानूनी प्रावधान है उसके तहत ही कार्रवाई हो सकती है। लड़कियां सहयोग को तैयार नहीं हैं तो फिर हम कैसे किसी पर सीधे कार्रवाई कर सकते हैं।

मिलकर रखें अपनी बात

फोन करने वाली लड़कियों को सिटी एसपी लांडे ने सलाह दी कि वे आकर मिलें। पूरी जानकारी दें। डरे नहीं पुलिस कार्रवाई करेगी, लेकिन सिर्फ बोल देने से तो किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। उन्हें हिम्मत दिखानी होगी। कुछ लड़कियों ने अपने अंकल पर आरोप लगाया तो किसी ने अन्य रिश्तेदारों द्वारा छेड़छाड़ करने की बात कही है।

फैमिली के कारण मुंह बंद

बात फैमिली मेम्बर से जुड़ा है इसलिये लड़कियां घर में भी बोलने से डरती हैं। हालांकि कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं। पुलिस की फाइलों में पहले से ही पिता, भाई, मामा, जीजा सहित कई रिश्तेदारों द्वारा रेप के मामले दर्ज हो चुके हैं। ऐसे मामलों के सामने आने के बाद फैमिली स्तर पर ही उसे निपटाने की कोशिश होती है। कई बार तो लड़कियों पर दबाव भी दिया जाता है। पिछले साल ही पटना में पोस्टेड एडीएम पर उनकी बेटी ने रेप करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा अपनी मैसेरी बहन का रेप कर हत्या करने का मामला सामने आया है था। लड़की ने रेप करने की बात जब सबसे बता देने को कहा तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के लिए भी है मुश्किल

इस तरह की आने वाली शिकायतों को लेकर पुलिस भी मुश्किल में पड़ जाती है। कई बार तो यह आरोप सही साबित होते हैं लेकिन कई बार गलत। पुलिस के एक सीनियर आफिसर की मानें तो कई लड़कियों को उनके ब्वायफ्रेंड से मिलने से रोकने पर भी इस तरह की प्रतिक्रिया आती है। वैसे पुलिस का यह भी मानना है कि लड़कियां काफी हिम्मत कर इस तरह के अत्याचार के खिलाफ सामने आती हैं।

मां पहुंची पुलिस के पास, लड़की का होगा बयान दर्ज

मौसा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की की मां ने भी पुलिस से मिलकर कई बातों की जानकारी दी। उन्होंने अपनी बहना और बहनोई को सही बताया। बेटी को भी समझाने की बात कही मगर लड़की कुछ भी मानने को तैयार नहीं है। वह अपने आरोप पर अब भी अड़ी है। सिटी एसपी शिवदीप लांडे से वह मिली। उधर लड़की की काउंसलिंग भी करवाई जा रही है। सिटी एसपी ने बताया कि लड़की का क्म्ब् के बयान कोर्ट में दर्ज करवाया जाएगा। अभी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आने के बाद ही मंगलवार को संभवत: लड़की का बयान कराया जाए।

टीचर के साथ नजदीकी

वैसे इस मामले में यह बात सामने आ रही है कि लड़की का उसके टीचर से नजदीकी है। वह उनसे लगातार बात करती है। यही नहीं इस संबंध में उसके मौसा ने भी उसे रोका था। इसके बाद से वह नाराज था। सिटी एसपी ने बताया कि टीचर से बात करने की बात सामने आई है उस पर भी जांच हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि लड़की ने कुछ बयान बदले हैं। लड़की ने पहले जो इंफॉर्मेशन दी वह गलत है। उसने बताया था कि वह मोबाइल नहीं रखती है जबकि बाद में यह पता चला कि वह किसी से फोन पर बात करने को लेकर परेशान हो जाती है। उसकी काउंसलिंग भी की जा रही है। अब मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही सारी चीजें क्लीयर होंगी।