आई नेक्स्ट की थी न्यूज पब्लिश

आई नेक्स्ट ने जयपुर हाउस की इस न्यूज को पब्लिश किया था। इसे पढ़कर नगर निगम के ऑफिसर्स ने पार्क में सफाई करवाने का जिम्मा उठाया। इसी कड़ी में ट्यूजडे मॉर्निंग में प्रभारी नगरायुक्त केपी त्रिपाठी के डायरेक्शंस के बाद नगर निगम की टीम रामलीला पार्क के पास पहुंची। और कचरे कचरे को साफ कराया।

रेजीडेंट बोले थैैंक्स  

तकरीबन महीनें भर से भरे पड़े कूड़ेदान को खाली किया गया.स्कूल के पास गंदी हो चुकी इस जगह की प्रॉपर साफ-सफाई के बाद यहां चूना छिड़कवाया गया। निगम की गाड़ी नेे गंदे पड़े सीवर को खाली किया। समस्या निपटी तो लोकल रेजीडेंट्स ने आई नेक्स्ट को थैैंक्स बोला।

यह थी सिचुएशन

जयपुर हाउस के रामलीला पार्क में आने वालों को पार्क की ग्रीनरी तो अट्रेक्ट करती थी। लेकिन यहां पड़ी गंदगी देखकर उनका मन खïट्टा हो जाता था। इसके चलते मॉर्निंग वॉकर्स और यहां से होकर गुजरने वाले हर व्यक्ति को प्राब्लम फेस करनी पड़ती थी।

सीवर से थी प्राब्लम

यहां के लोगों के केवल कूड़े से ही प्राब्लम नहीं होती थी बल्कि यहां उफनाते सीवर से लोगों को नाक पर रूमाल रखना पड़ता था। बरसात के दिनों में तो यहां से निकलना तक मुश्किल हो जाता था। यह सिचुएशन तब थी जब इस जगह के पास एक प्रतिष्ठित स्कूल भी है।

हितेश डेमला, लोकल रेजीडेंट

इस पार्क में जयपुर हाउस और आसपास के लोग मॉर्निंग वॉक करने के लिए आते हैैं। गंदगी से सभी परेशान थे। आई नेक्स्ट में न्यूज पब्लिश हुई तो निगम ने काम किया।

अनमोल असीजा, लोकल रेजीडेंट

साफ-सफाई तो प्रॉपर होनी चाहिए। यहां गंदगी से प्राब्लम थी। गनीमत है कि नगर निगम की आंख खुली और काम करा दिया। थैैंक्स आई नेक्स्ट।

सत्या नरायन तिवारी, लोकल रेजीडेंट

पार्क के सामने गंदगी रहती थी। बहुत बुरा हाल था। क्योंकि गंदगी तो हर किसी को परेशान करती है। अब सफाई हुई है तो अच्छा लग रहा है।

प्रकाश, लोकल रेजीडेंट    

सुबह घूमने आते हैं जहां घूमते है वहीं इतनी गंदगी रहती थी। इसे कोई देख भी नहीं रहा था। आई नेक्स्ट आगे आया तो ये सीन बदल गया। इसके लिए आई नेक्स्ट को थैक्यू।