- मैदागिन स्थित वाटर सप्लाई स्टेशन पहुंचे लोग

>VARANASI

डेली पानी की किल्लत झेल रही पब्लिक का सब्र जवाब देने लगा है। शुक्रवार को लोगों ने मैदागिन स्थित वाटर सप्लाई स्टेशन पर घड़ा फोड़कर प्रदर्शन किया। सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस के तत्वाधान में पहुंचे लोगों ने कहा कि शहर के कई मोहल्लों में पानी का संकट बना हुआ है। इससे भीषण गर्मी में हालत बदतर होते जा रहे हैं। तमाम जगहों पर जल संकट के साथ ही गंदा पानी आने की शिकायत है। कुछ दिन पहले बनारस दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को हालत सुधारने के लिए कहा था, लेकिन आज तक कोई नतीजा नहीं निकला। जलकल विभाग के तमाम ट्यूबवेल खराब हैं। विभाग हमेशा बजट का रोना रोता है। उच्चाधिकारियों से सिर्फ आश्वासन मिलता है। ऐसे में अब आंदोलन का ही रास्ता बचा है। प्रदर्शन करने वालों में संस्था के पदाधिकारियों समेत तमाम लोग शामिल थे।