लैपटाप पर कटाक्ष

 भाजपा के आईटी सेल के प्रदेश संयोजक करुणेश शर्मा ने ब्रज क्षेत्र कार्यालय में आईटी सेल के सदस्यों के साथ मीटिंग कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने  आईटी सेल के मयंक लवानियां से जानकारी ली। उन्होंने सभी से तैयारियों में जुट जाने को कहा। वहीं दूसरी ओर  मोदी की रैली में सपा के लैपटॉप यूज करने के बारे में उनका कहना था कि सपा पहले बांटे गए लैपटॉप का मूल्य  सरकारी खजाने में जमा कराएं। उसके बाद ही वे अपना हक जता सकते हैं।

पांच किमी में मोबाइल सेवा बाधित

जानकारों के अनुसार जैमर पांच किमी। के दायरे में मोबाइल सेवा को बाधित कर देते है। हालांकि रैली में जैमर मोदी के पास ही रहेगा। इस दौरान मोदी की स्पीच को लाइव ब्राडकॉस्ट करने के लिए जयपुर हाउस में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।

भाजपा ने रैली  के लिए किया जनसम्पर्क

सोमवार को भाजपाइयों ने विजय शंखनाद रैली को सफल बनाने के लिए जनसम्पर्क कर समर्थन जुटाया। इस दौरान भाजपा सांसद प्रो। राम शंकर कठेरिया शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गए। इस दौरान शरद चौहान, केके भारद्वाज, युवा मोर्चा के राहुल चौधरी,  चन्द्रवती चाहर, अल्पसंख्यक मोर्चा के इरफान कुरेशी मौजूद रहे।