जम्मू (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर के कुछ इलाकों में इन दिनों बर्फबारी, बारिश और भूस्खलन से बुरा हाल है। आज भी यहां रामबन जिले में ताजा भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से बैटरी चश्मा क्षेत्र भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में आज जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग फिर बंद हो गया है। अभी एक दिन पहले ही एक तरफा यातायात चालू कर दिया गया था।यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कल शाम को जम्मू से श्रीनगर तक यातायात बहाल किया। इसे श्रीनगर से जम्मू की यात्रा करने वालों के लिए खोलना तय किया गया था। इसके अलावा यहां भारी बर्फबारी वाले इलाकों राहत व बचाव कार्य जारी है।

बर्फबारी से सेब व्यवसाय को नुकसान हो रहा

जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में इन दिनों भारी बर्फबारी होने और मैदानी इलाकों में सामान्य बारिश होने से आम जनजीवन बेहाल है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यहां आने वाले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। बता दें कि कश्मीर में रविवार को न्यूनतम तापमान रविवार को काफी नीचे पहुंच गया। यहां लोगों का मानना है कि घाटी में असमय हो रही बर्फबारी से सेब व्यवसाय को नुकसान हो रहा है। श्रीनगर से जम्मू तक चलने वाले ट्रकों के जरिए बाजारों में सेब भेजे जाते हैं। इसके अलावा माना जा रहा है कि भूस्खलन के चलते जम्मू-कश्मीर बागवानी उद्योग को भारी नुकसान होने की संभावना है।

परिजन कह रहे घर लौट आओ एहतेशाम...उमर बोले ऐसा क्या हुआ जो कश्मीरी छात्र बन गया आतंकी

 

National News inextlive from India News Desk