-मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लू चलने की चेतावनी

-मंगलवार को दिनभर आसमान में छाए रहे बादल

-अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक

-न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, समान्य से मात्र एक डिग्री सेल्सियस था ज्यादा

JAMSHEDPUR: मौसम विभाग के अनुमान के विपरीत मंगलवार को पारा चढ़ा नहीं बल्कि सोमवार के मुकाबले थोड़ा नीचे आया। आसमान में दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण गर्म हवाओं और तपिश से थोड़ी राहत रही। मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान ब्ख्.म् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था और सोमवार के अधिकतम तापमान ब्फ्.8 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान ख्ब्.म् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो समान्य से मात्र एक डिग्री सेल्सियस अधिक था और सोमवार के न्यूनतम तापमान ख्म्.ख् डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम था।

राहत तत्कालिक

मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय राजस्थान और पंजाब के ऊपर अपर एयर सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी के तात्कालिक प्रभाव से मंगलवार को पश्चिमी हवाओं को नमी मिली और तापमान नहीं बढ़ा। इस वजह से पूरे झारखंड में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस कमी आई। उन्होंने बताया कि ये राहत तात्कालिक है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है।

इस समय राजस्थान और पंजाब के ऊपर अपर एयर सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी के तात्कालिक प्रभाव से मंगलवार को पश्चिमी हवाओं को नमी मिली और तापमान नहीं बढ़ा। इस वजह से पूरे झारखंड में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस कमी आई।

-यूके श्रीवास्तव, मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी