छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : जमशेदपुर पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गुप्त सूचना के आचार पर पुलिस ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर 60 किलोग्राम गांजा के साथ तीन गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। सिटी एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन पर तस्कर गिरोह के सदस्या बड़ी मात्रा में गांजा लेकर आया है और उसे मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही डीएसपी विमल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में निशानदेही पर छापामारी की।

बैग में रखा था गांजा

छापामारी के क्रम में टोयटा गाड़ी की जब तलाशी ली गयी। तलाशी में दो लाल रंग का एयर बैग तथा दो काला रंग का एयर बैग की जांच की गयी तो उसके अंदर मजबूत कागज में बंधे हुए करीब 60 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके पर पुलिस ने कार में सवार तीन गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। गिरफ्तार तस्करों में मोहन कुमार जायसवाल, आतिश सिंह तथा रवि कुमार सिंह शामिल हैं।

ओडिशा से लाया गया था गांजा

सिटी एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि गिरफ्तार गांजा तस्कर से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सड़क के रास्ते गांजा को ओडिशा से जमशेदपुर लाया था। जमशेदपुर से गांजा को मध्यप्रदेश के किसी ओरीमोरी नामक स्थान पर ले जाना था। इससे पूर्व ही पकड़ में आ गया।

पांच लोगों का गैंग कर रहा है सप्लाई

एसपी के मुताबिक आरोपी पूर्व से ही गांजा तस्करी का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि गांजा तस्करी में पांच लोग शामिल हैं। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है कि जमशेदपुर, ओडिशा तथा मध्यप्रदेश में कौन लोग इससे जुड़ा हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।