- भाजपा मुख्यालय में थर्सडे को प्रस्तावित था जनता दरबार

- फरियादी पहुंचे, डेढ़ घंटे बाद पता चला मंत्री बैठक में हैं

- बाद में फरियादियों को विधानसभा जाकर मंत्री से मुलाकात करने को कहा

DEHRADUN: थर्सडे को भाजपा मुख्यालय में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों को मायूसी हाथ लगी। दरअसल भाजपा मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया था, लेकिन कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत दरबार में नहीं पहुंचे। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से उन्हें फरियादियों की समस्या सुनने के लिए दरबार में पहुंचना था। जब डेढ़ बजे तक मंत्री दरबार में नहीं पहुंचे तो पता किया गया। बताया गया कि मंत्री विधानसभा में बैठकों में व्यस्त हैं और जनता दरबार में नहीं आ सकते। बताया जा रहा है कि इसके बाद फरियादियों को विधानसभा में ही कैबिनेट मंत्री से मुलाकात करने को कहा गया।

बैठक में व्यस्त रहे मंत्री

गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में जनता दरबार लगना था, दरबार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा जनता की समस्याएं सुनी जानी थीं। दरबार का समय 12 बजे दोपहर रखा गया था। दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे लेकिन जनता की समस्या सुनने के लिए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पहुंचे ही नहीं। डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद जब मंत्री नहीं पहुंचे तो मंत्री का पता किया गया। मालूम हुआ कि वे बैठक में व्यस्त हैं और जनता दरबार में नहीं आ पाएंगे। इसके बाद फरियादियों को विधानसभा पहुंचकर मंत्री से मुलाकात करने को कहा गया।

विस में सुनीं समस्याएं

सीएम के ओएसडी उर्बादत्त भट्ट ने दावा किया कि विधानसभा में फरियादियों के मिलने की व्यवस्था कराई गई और कैबिनेट मंत्री ने उनकी समस्याओं को सुन कर उनका निस्तारण भी किया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री की विधानसभा में लगातार बैठकें थीं। बैठकों में अधिक समय लगने के कारण उन्हें आने में विलंब हो रहा था। उन्होंने फरियादियों को विधानसभा बुलावाया और वहां उनकी समस्याओं को सुन कर उनका समाधान किया।