RANCHI नेपाल में भूकंप पीडि़तों की मदद के लिए जैप वन के जवान शशिकांत क्षेत्री रांची से छुट्टी लेकर पहुंचे है। वह नेपाल के सबसे अधिक प्रभावित गोरखा जिला के सुदूर गांव में लोगों की मदद करने में जुटे हुए है। उन्होंने फोन पर बताया कि जिले के कुछ गांवों के सभी मकान ध्वस्त हो चुके है। इलाज के अभाव में अब भी लोग तड़प रहे है। वहां राशन, दवा और पानी की किल्लत से लोग परेशान है। शशिकांत राहत सामग्री लेकर लोगों की सेवा में लगे हुए है। साथ ही वहां के लोगों से मदद की अपील कर रहे है।

डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना एनुअल डे

डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में शनिवार को एनुअल डे सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर एचआरडी सेक्रेटरी अराधना पटनायक बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुई। प्रोग्राम के गेस्ट ऑफ ऑनर आरयू के प्रो वीसी मोहम्मद रजिउद्दीन शामिल हुए। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल ने समारोह में शिरकत की। स्कूल की प्रिंसिपल तनुजा पाणिग्रही ने बताया कि डीएवी पुंदाग की स्थापना 1987 में हुई थी। जब यह अशोक नगर के छोटे से बिल्डिंग में चलता था। 25 स्टूडेंट्स से स्कूल की शुरुआत हुई थी। आज स्कूल का अपना बिल्डिंग है और लगभग 2100 स्टूडेंट्स पढ़ रहे है।

फ्री डेंटल चेकअप कैंप 12 को

एसएन गांगुली रोड के प्रतीक कांप्लेक्स स्थित डी मॉल डेंटल क्लिनिक में 12 मई को सुबह दस बजे से फ्री डेंटल चेकअप का आयोजन किया गया है। कैंप में डा। कुणाल बंका और उनके सहायक पेशेंट्स के दांतों की जांच करेंगे। कैंप में लोगों के मुंह और दांत की जांच की जाएगी। इसके बाद इलाज पर पेशेंट्स को अच्छी छूट दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्पलाईन नंबर 8298101707 पर संपर्क कर सकते है। कैंप 12 बजे तक चलेगा।