प्लॉस्टिक सर्जरी से बदलवा रहे रेखाएं

भविष्य की चिंता हम सभी को होती है। हमारा आने वाला कल कैसा होगा, इसकी जानकारी तो पुरानी हो गई है। अब तो लोग अपने मनमुताबिक भविष्य बनाने का जुगाड़ खोज चुके हैं। इसका जिम्मा उठाया है जापानियों ने...जापान में लोग अपने भाग्य, पैसा, सफलता, शोहरत और विवाह से जुड़ी रेखाओं को ठीक कराने के लिए हथेली की प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे हैं। ताकि उनका भविष्य बेहतर हो।

भाग्‍य बदलने के लिए हाथ की रेखाएं बदल रहे लोग,जानें कैसे

70 हजार रुपये आता है खर्च

जापानी लोग हमेशा अपने नए-नए आविष्कारों के लिए जाने जाते हैं। टेक्नोलॉजी के लिहाज से सबसे आगे रहने वाला देश अब हाथों की रेखाएं बदलने में भी माहिर हो चुका है। जापान के लोग हथेलियों की भाग्य रेखा में बदलाव करने के लिए सर्जरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। आने वाला समय अच्छा रहे इसके लिए यह उसी के अनुरुप रेखाएं के आकार को बदलवा रहे हैं। यह पूरी तरह से प्लॉस्टिक सर्जरी के जरिए किया जा रहा है और इसका खर्च तकरीबन 70 हजार रुपये आता है।

अपने आपको खुशी से बदसूरत बना लेती हैं यहां की महिलाएं

यह है बदलने की प्रक्रिया

इस प्लॉस्टिक सर्जरी के लिए इलेक्ट्रिकल स्कैल्पेल की मदद ली जाती है। इसमें अस्थायी और नैचुरल दिखने वाले निशान छोड़ने के लिए स्कीन को काटा और जलाया जाता है। इस पूरी प्रकिया में 10 से 15 मिनट का समय लगता है। प्लॉस्टिक सर्जरी करने वाले एक डॉक्टर की मानें तो, इस प्रक्रिया में लेजर का उपयोग नहीं किया जाता है। हथेली की लकीरें बनाने के लिए यदि इसका इस्तेमाल किया जाए तो साफ लकीर नहीं बनती है। ये जल्दी मिट जाती है। पिछले कुछ सालों में इस क्लिनिक में 40 से अधिक पाम प्लास्टिक सर्जरी हुई है। 15 मिनट की सर्जरी में हथेली में 5 से 10 लकीरें बना दी जाती हैं।

बस इतने रुपये खर्च कर 193 देश घूम आया यह लड़का

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk