जापान में हुई दिल-दिमाग को झकझोर देने वाली घटना

टोक्यो (आईएएनएस) यह खबर वाकई बहुत शॉकिंग है। जापान की राजधानी टोक्यो में पुलिस ने शनिवार को 25 साल की एक जापानी महिला को गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोप है कि उसने अपने नवजात शिशु को पैदा होने के बाद ही मार कर एक कंपनी के लॉकर में बंद कर दिया और फरार हो गई। फूजी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक जब लॉकर संभालने वाली कंपनी के एक कर्मचारी को लॉकर के आसपास अजीब सी गंध महसूस हुई, तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कंपनी के लॉकर से एक सूटकेस बरामद किया जिसके भीतर विनायल के एक बैग में नवजात शिशु की डेड बॉडी लपेट कर रखी गई थी।

 

क्या है पूरा मामला?

टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के प्रवक्ता के मुताबिक 25 साल की इस महिला का नाम है 'माओ टोगावा'। उसे फिलहाल बच्चे की डेड बॉडी को ठिकाने लगाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। हालांकि बाद मे पुलिस की पूछताछ में माओ ने खुद स्वीकार कर लिया है कि वही इस बच्चे की मां है। पुलिस पूछताछ में 'माओ' ने बताया कि उसने इस बच्चे को इसी साल जनवरी में टोक्यो के रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट के एक प्राइवेट रूम में जन्म दिया था। जापान टुडे के मुताबिक इस महिला पर बच्चे की हत्या केस चल सकता है।

 

अपने ही बच्चे को मारने वाली इस महिला ने पुलिस को बताया कि जब बच्चा पैदा हुआ तो वो डर गई कि बच्चे के रोने के कारण लोग जान जाएंगे कि वही उसकी मां है और वह किसी को अपने इस बच्चे के बारे में नहीं बताना चाहती थी। इसलिए उसने अपनी नवजात बच्ची को तौलिए में कसकर लपेट दिया, ताकि दम घुटने से उसकी मौत हो जाए। इसके बाद महिला ने बच्चे की डेड बॉडी को लपेटकर सूटकेस में रखा और फिर लॉकर में जाकर लॉक कर दिया। यह लॉकर शहर के एक रेलवे स्टेशन के काफी नजदीक होटल और रेस्टोरेंट से घिरा हुआ काफी व्यस्त जगह पर मौजूद है। पुलिस के मुताबिक इस महिला के पास यह लॉकर पिछले काफी समय से था जिसका वो किराया दे रही थी। CCTV कैमरा रिकॉर्ड चेक करने पर उस महिला को कई बार वो लॉकर खोलते और अपना सामान रखते देखा था। इसी आधार पर पुलिस ने लॉकर के मालिक की खोज की और अपने बच्चे को मारने वाली इस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:

इस इंसान के खून ने बचाई 24 लाख बच्चों की जान, वजह सुनकर दिल हो जाएगा कुर्बान!

International News inextlive from World News Desk