इस कंसर्ट को चीन और जापान के बीच संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम क़दम माना जा रहा है। स्माप को सुनने के लिए बीजिंग में 40 हज़ार लोग जमा हुए। इस पॉप ग्रुप ने अपने बीस साल के करियर में टीवी पर धारावाहिकों, पॉप गीतों और खान-पान के कार्यक्रमों में अपना नाम कमाया है।

अब राजनीतिज्ञ उनकी प्रसिद्धि का इस्तेमाल जापान और चीन के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए करने की कोशिश में हैं।

संबंध सुधारने की कोशिश

कंसर्ट में आए एक चीनी प्रशंसक ने बीबीसी को बताया, "मेरे ख़्याल से ये जापान-चीन संबंधों के लिए बहुत बढ़िया क़दम है। प्रधानमंत्री भी इन लोगों से मिले हैं। हम अपने देश के नेता को अपने प्रिय पॉप ग्रुप से मिलते देखकर ख़ुश हैं। मुझे लगता है कि इससे दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर होंगे। "

मई के महीने में बेन जियाबाओ जापान में थे और वहीं वो स्माप पॉप ग्रुप से मिले थे। उस स्माप ने अपना एक हिट गाना चीनी भाषा में गाया था जिसके बाद उन्हें चीन आने का न्यौता दिया गया था।

स्माप पिछले साल शंघाई में कंसर्ट करने वाले थे लेकिन तभी दोनों देशों में समुद्री सीमा से संबंधित विवाद भड़क उठा था। लेकिन इस बार चारों और सौहार्द का माहौल था।

पॉप ग्रुप के पांच सदस्यों ने सुनामी के बाद जापानी लोगों की सहायता के लिए धन्यावाद किया। कंसर्ट का मूलमंत्र था - "जापान तुम बेहतर बनो, धन्यवाद चीन, एशिया एक है."

International News inextlive from World News Desk