ऑनलाइन एग्जामिनेशन आठ अप्रैल से

एग्जाम के पहले दिन पूरे देश में ऑफ लाइन एग्जाम हुए, जबकि ऑनलाइन एग्जामिनेशन आठ अप्रैल से शुरू होंगे। लेकिन बिहार में ऑनलाइन टेस्ट नहीं हो रहे। सीबीएसई द्वारा आयोजित इस ऑफलाइन जेईई मेंस में बिहार से 90 हजार 775 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। दो सिटिंग में लिए गए इस एग्जामिनेशन के लिए 71 सेंटर बनाए गए थे। पटना के अलावा गया और मुजफ्फरपुर में भी जेईई मेंस के ऑफ लाइन सेंटर बनाए गए थे।

90 क्वेशचन, 360 माक्र्स

जेईई मेंस में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स हर पेपर के बारे में हर स्टूडेंट की अलग अलग राय। किसी को फिजिक्स के क्वेश्चन इजी लगे तो किसी को केमेस्ट्री काफी ईजी लगा। वहीं कईयों को मैथ्स का कैलकुलेशन समझ नहीं आया। हालांकि सभी सब्जेक्ट्स में क्वेश्चन की संख्या 30-30 ही थी। हर क्वेश्चन चार माक्र्स का तो टोटल माक्र्स 360.

निगेटिव मार्किंग से बचते रहे कैंडिडेट्स

जेईई मेंस में आंसर करना इजी था क्योंकि मल्टीपुल च्वाइस सिस्टम था। लेकिन प्रीकॉशन के साथ आंसर करना था क्योंकि निगेटिव मार्किंग का भी ऑप्शन था। चार गलत आंसर पर माइनस वन होने के कारण कैंडिडेट्सकेयरफुल रहे। भागलपुर से आए निशांत ने बताया कि उसने 42 क्वेशचन अटेंप्ट किए। जिस पर कांफिडेंट था वही क्वेश्चन टच किया।

एग्जाम सही रहा। तीनों सब्जेक्ट में बराबर-बराबर मैंने अटेंप्ट किए। मैथ्स में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन फिजिक्स और केमेस्ट्री ईजी था।

द्वष्टि, पटना

मैथ्स के कई क्वेशचन एनसीईआरटी बुक्स के नहीं थे। मैंने एनसीईआरटी से तैयारी की थी। अल्जेबरा से सबसे अधिक क्वेशचन पूछे गए।

पल्लवी, मधेपुरा

मैथ्स के कारण एग्जामिनेशन से मैं सैटिस्फाई नहीं। फिजिक्स और केमेस्ट्री तो बहुत ईजी था। इसे टाइम पर सॉल्व भी कर लिया था।

प्रियंका, आरा

फिजिक्स और केमेस्ट्री बहुत ही अच्छा गया। मैथ के कई क्वेशचन मुझे समझ में नहीं आए इसलिए इसमें कम ही क्वेश्चन अटेंप्ट कर पाई।

गरिमा, मुंगेर

मेरा मैथ्स सबसे बेहतर रहा। उसके बाद केमेस्ट्री और आखिरी में फिजिक्स। फिजिक्स में कई क्वेशचन ज्यादा घुमावदार थे, समझ नहीं आए।

आशुतोष, पटना सिटी

न्यू पैटर्न पर सारे क्वेशचन थे। कई क्वेशचन थे जो पहली बार पढऩे पर समझ में नहीं आया। लेकिन बाद में सॉल्व करना ईजी हो गया।

विवेक राज, पूर्णिया

क्वेशचन तो ईजी थे, लेकिन आंसर उसी का किया जो सही से आता था। निगेटिव मार्किंग होने के कारण ज्यादा रिस्क नहीं लिया।

आर्यन, सहरसा

मेरा मैथ का एग्जाम सबसे अच्छा गया। न्यू पैटर्न पर पूछा गया था। थोड़े ट्विस्टेड क्वेश्चन थे लेकिन आसान रहे। उम्मीद है कि एडवांस में जा सकूंगा.

उत्तम कुमार, मधेपुरा

National News inextlive from India News Desk