JAMSHEDPUR: साकची आम बगान के बंगाल क्लब (एसी हॉल) में श्री जीण माता परिवार के तत्वाधान में दो दिवसीय श्री जीण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। साकची स्थित शिव मंदिर से शाम 5 बजे गाजे-बाजे के साथ माता की सुंदर शोभा यात्रा निकाली गई। शिव मंदिर से निकली शोभायात्रा हाबड़ा पुल होकर गोलमुरी स्थित शिव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। भक्तों ने रथ पर जीण माता के दरबार को भव्य तरीके से सजाया गया था। शोभायात्रा में भक्त नाचते गाते बाजों की धुनों में थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। समाजसेवी अरुण बांकरेवाला और डीएसपी ट्रैफिक विवेकानंद ठाकुर ने शोभा यात्रा की शुरुआत की। शोभा यात्रा में मजनू लाल अग्रवाल, राज कुमार, नटवर लाल सिंघानिया, सुनील देबुका, शंभू खन्ना, ओम प्रकाश समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं शामिल रहे।

आज होगा मंगलपाठ

महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे से श्री जीण शक्ति मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा। रात्रि आठ बजे से विराट संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। संकीर्तन में कोलकाता से आई लता सिंह, अरविंद सहल और अन्य भजन गायकों के द्वारा मां के दरबार में सुंदर भजन से अरदास लगाएंगे।