RANCHI: लोग सेफ्टी को लेकर अपने जेवरात बैंकों के लॉकरों में रखते हैं। लेकिन, रांची के एक बैंक में लॉकर से ही लाखों रुपए के जेवरात गायब हो गए। इस संबंध में पीडि़त ने चुटिया थाने में एक मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी रमेश प्रसाद सिन्हा ने दर्ज कराई है। गायब जेवरात में गले का हार, कान का झुमका, सोने की चूड़ी, कान का टॉप, कान का लटकन, सोने की चार अंगूठी, लेडिज अंगूठी चार, चांदी के पायल आदि शामिल हैं। चुटिया पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

झारखंड ग्रामीण बैंक का मामला

सिटी एनक्लेव अपार्टमेंट व‌र्द्धवान कंपाउंड में रहने वाले रमेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि उन्होंने झारखंड ग्रामीण बैंक के मुख्य शाखा में एक लॉकर लिया था। उक्त लॉकर उनकी बेटी स्वाति सिन्हा के साथ ज्वाइंट था। उससे जेवरात गायब होने का मामला तब सामने आया जब क्0 नवंबर की दोपहर क्.फ्0 बजे के करीब वह पत्‍‌नी रंजना सिन्हा के साथ बैंक पहुंचे। लॉकर की चाबी बैंक की महिला अधिकारी के पास थी, वे उक्त अधिकारी के साथ लॉकर के पास गए और लॉकर खोला तो उसमें से सारे जेवरात गायब थे। उन्होंने बताया कि लॉकर को जनवरी में खोला गया था। उस वक्त सारा सामान ठीक था।