-नगर परिक्रमा में शामिल हुई 25 हजार से अधिक संगत

-परिक्रमा के दौरान संगतों का स्वागत हुआ फूल वर्षा से

DEHRADUN: श्री दरबार साहिब के श्री महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में बुधवार को नगर परिक्रमा निकाली गई। पूर्व निर्धारित समय पर सुबह शुरू हुई परिक्रमा जहां-जहां से निकली दून बासियों ने तहेदिल से पुष्प वर्षा की।

महाराज ने दिया आशीर्वाद

नगर परिक्रमा के रूट पर हर जगह स्वागत के लिए लोग पहले से ही आतुर खड़े थे। श्री दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

पहली बार हुआ रूट में बदलाव

यातायात व्यवस्था को देखते हुए महाराज के निर्देशानुसार पहली बार ऐतिहासिक नगर परिक्रमा के रूट में बदलाव किया गया था। इस रूट पर निकली नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक होते हुए कांवली रोड होते हुए गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल पहुंची। यहां से संगत को चने, मुरमुरे और गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया। नगर परिक्रमा तिलक रोड, घंटाघर पर पहुंची। घंटाघर पहुंचने पर मानों सबकुछ एक जगह थम सा गया हो। हर तरफ ढोल की थाप सुनाई दे रही थी। संगत गुरु महाराज के जयकारे लगाती चल रही थीं। घंटाघर से पल्टन बाजार होते हुए नगर परिक्रमा लक्खीबाग पहुंची। इस परिक्रमा में ख्भ् हजार से भी अधिक संगतों ने हिस्सा लिया। ब्रह्मलीन श्री महंतों की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद परिक्रमा दरबार साहिब पहुंचकर समाप्त हुई। श्री दरबार साहिब में शाम पांच बजे मसंदों और संगत की विदाई हुई। सभी को प्रसाद बांटा गया।