-झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू

RANCHI : झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार को क्क् बजे शोक प्रस्ताव से शुरू हुआ। जिसमें देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ। एपीजे अब्दुल कलाम, राष्ट्र की प्रथम महिला शुभ्रा मुखर्जी, पूर्व विधायक बलदेव हाजरा, ओडि़शा के पूर्व मुख्यमंत्री जेबी पटनायक और पूर्व सांसद दिलीप सिंह भूरिया को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद श्रावणी मेले के दौरान देवघर में मारे गए कांवरियों और खूंटी मुठभेड़ में मारे गए रुमल सवैया को भी सदन ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने सदन के पटल पर तीन अध्यादेश का रखा। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह क्क् बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

पक्ष-विपक्ष में दिखा मेल

सत्र के पहले दिन सत्तापक्ष की तरफ से मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों के साथ मौजूद थे। वहीं हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद स्वास्थ्य लाभ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष हेमंत सोरेन भी अपने विधायकों के साथ सदन में मौजूद रहे। पहले दिन सत्ता और विपक्ष में काफी मेलजोल दिखा। फरवरी में संपन्न हुए बजट सत्र के बाद मानसून सेशन में मिल रहे सदस्य काफी गर्मजोशी से एक दूसरे का हालचाल भी ले रहे थे। विधानसभा की अगली बैठक सोमवार ख्ब् अगस्त को होगी। इस दिन प्रश्नकाल होगा। जिसमें मुख्यमंत्री प्रश्नों के जवाब देंगे। साथ ही वित्तीय वर्ष ख्0क्भ्-क्म् के अनुपूरक बजट के व्यय का भी विवरण रखा जाएगा। ख्म् से ख्8 अगस्त तक विधानसभा में नियमित रुप से प्रश्नकाल होगा और माननीय सदस्य विधानसभा में अपनी बात उठा सकेंगे। सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री प्रश्नों के जवाब देंगे।

डॉ। एसएन चौधरी को दी गई विदाई

डॉक्टर्स कालोनी स्थित कम्युनिटी हाल में शुक्रवार को रिम्स के एक्स डीन और आई डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ। एसएन चौधरी को विदाई दी गई। इस मौके पर डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स ने उन्हें गिफ्ट देकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ रहने की कामना की। बताते चले कि पिछले माह वह रिम्स से आई डिपार्टमेंट के एचओडी से रिटायर हो गए थे।