-झारखंड मंत्रिपरिषद ने दी 18 प्रस्तावों को मंजूरी

-स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह धूमधाम से मनाएगी सरकार

RANCHI : हजारीबाग अब नगर निगम होगा। राज्य के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले जिलों में एक हजारीबाग अब तक नगर परिषद था। नगर निगम का दर्जा मिलने से शहर की आधारभूत संरचना का तेजी से विकास होने की संभावना है। वहीं पलामू के छत्तरपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। इसके तहत दस राजस्व ग्रामों को शामिल किया जाएगा। राज्य मंत्रिपरिषद ने बुधवार को क्8 प्रस्तावों पर अपनी सहमति प्रदान कर दी। मंत्रिपरिषद ने सरायकेला खरसांवा जिले में रुंगटा माइंस को 8क् एकड़ जमीन के लीज नवीकरण को मंजूरी प्रदान कर दी गई।

क्8 तक होंगे कई कार्यक्रम

स्वामी विवेकानंद की जयंती राज्य सरकार एक सप्ताह तक मनाएगी। क्ख् जनवरी से लेकर क्8 जनवरी तक राज्य में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंत्रिपरिषद ने इसके लिए फ्.भ्0 करोड़ राशि देने का फैसला किया है। झारखंड पुलिस का चेहरा बदलने को लेकर मंत्रिपरिषद ने बुधवार को अहम फैसला लिया। रांची, धनबाद और जमशेदपुर के ब्ब् थानों को मॉडल थाना बनाया जाएगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की कमी दूर करने के लिए एसआई के फ्क्म्8 एएसआई के ख्90फ् और इंस्पेक्टर के 77 पद सृजन को भी मंजूरी प्रदान कर दी गई।

कैबिनेट के अहम फैसले

-पलामू के छतरपुर को नगर पंचायत का दर्जा

-राज्य में ब्ब् थाने बनेंगे मॉडल

एसआई के फ्क्म्8 व एएसआई के ख्90फ् पदों को सृजन

-इंस्पेक्टर के 77 पदों के सृजन को भी मंजूरी

-विवेकानंद जयंती समारोह पर खर्च होंगे फ्.भ्0 करोड़