RANCHI : दिल्ली के बाद अब मुंबई और पुरी में भी झारखंड का अपना भवन होगा। इन दोनों शहरों में में बननेवाले झारखंड भवन के लिए जल्द से जल्द प्रक्त्रिया पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को झारखंड भवन निर्माण के मुद्दे पर प्रजेंटेशन देखने के बाद अधिकारियों को कहा कि नई दिल्ली में जून ख्0क्9 तक झारखंड भवन का निर्माण हो जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि तीनों स्थानों पर झारखंड भवन बनने से यहां के लोगों को काफी फायदा होगा। बड़ी संख्या में झारखंड के लोग इन शहरों में जाते हैं। अपना भवन रहने से ठहरने में सुविधा होगी।

दिखेगी झारखंडी संस्कृति

दिल्ली में कनाट प्लेस के पास स्थित बंगला साहिब लेन में झारखंड भवन का निर्माण होना है। इसका कंस्ट्रक्शन वर्क ख्म् जनवरी के पहले शुरु हो जाएगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अधिकारियों को कहा कि इस भवन में झारखंड की संस्कृति की झलक दिखनी चाहिए। भवन के सामने की ओर मांदर की आकृति बनाएगी। सीएम ने कहा कि काम अच्छा और समयबद्ध होना चाहिए। बैठक में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जी प्लस-7 होगा भवन

नयी दिल्ली में बननेवाले झारखंड भवन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री आदि के लिए चार वीवीआइपी कमरे, मंत्री व वरीय अधिकारियों के लिए क्म् सूइट, विधायक, सचिव व समकक्ष लोगों के लिए भ्0 कमरे, क्0-क्0 बेड वाले दो डोरमेटरी कमरे बनाये जाएंगे। टर्न की आधार पर बनने वाला झारखण्ड भवन जी प्लस 7 होगा। साथ ही दो बेसमेंट भी होंगे। पहले तल्ले पर कार्यालय व मीटिंग रूम होंगे। ट्राइबल एक्जिबिशन हट, जिम, कैंटिन आदि भी यहां रहेंगी।