झारखंड पुलिस ने 12 नक्सलियों के ईनामी राशि में बढ़ोतरी का किया ऐलान

RANCHI : झारखंड पुलिस ने कुख्यात नक्सलियों के ईनाम की नई सूची जारी कर दी है। डीजीपी ने बताया कि प्रयाग मांझी 1 करोड़, सुनील किस्कु, 25 लाख, अजय महतो 25 लाख, अनल दा उर्फ प्रतिक राम माझी 25 लाख, बलबीर महतो, 25 लाख, राम दयाल 10 लाख, प्रशांत मांझी 10 लाख, नुनुचंद महतो 5 लाख, अविनाश मांझी 5 लाख तथा दीनदयाल कोल पर पांच लाख के ईनाम की घोषणा की गई है।

पहले भी बढ़ चुकी है ईनामी राशि

नक्सलियों पर ईनाम की राशि पहले भी दो बार बढ़ाई जा चुकी है। 2009 और 2015 में भी नक्सलियों पर ईनाम की राशि मे इजाफा किया गया था। 2009 में केंद्रीय कमिटी सदस्य /पोलित ब्यूरो पर 12 लाख रूपए का इनाम था, जबकि 2015 में इसे 25 लाख और फिर संशोधन करके 1 करोड़ तक कर दिया गया। जो 2017 तक चल रहा है।

पुलिस एसोसिएशन में आक्रोश

नक्सलियों पर ईनामी राशि बढ़ाने जाने को लेकर झारखंड पुलिस एशोसिएशन में आक्रोश है। एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह से नक्सलयों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाई जा रही है। आत्मसमर्पण नीति का लाभ नक्सलयों को दिया जा रहा है, वैसे ही नक्सली वारदातों में शहीद होने वाले जवानों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद की राशि बढ़ाई जानी चाहिए।

किस नक्सली पर कितना ईनाम

रिजनल ब्यूरो सदस्य 15 लाख

स्पेशल एरिया कमिटी सदस्य 15 लाख

रिीजनल एरिया कमिटी सदस्य 15 लाख

जोनल एरिया कमिटी सदस्य 10 लाख

सब जोनल एरिया कमिटी सदस्य 5 लाख

एरिया कमांडर 2 लाख

दस्ता सदस्य 1 लाख