JAMSHEDPUR: झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को देवनगर स्लैग रोड स्थित सामुदायिक विकास भवन में प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला का चुनाव संपन्न किया गया, जिसमें ग्यारह कार्यकारिणी व 10 पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। इसमें श्याम सुंदर तिवारी को अध्यक्ष व राजू कुमार ओझा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष : वृंदोवन टुडू, सचिव : सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, उप सचिव : रजनीश कुमार, संगठन सचिव :योगेंद्र शर्मा, कपिलदेव यादव, अवधेश कुमार सिंह, कार्यालय सचिव : ओम प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष : पंकज कुमार झा, कार्यकारिणी सदस्य : विनय कुमार सिंह, अखिलेश ओझा, मनीष कुमार, मनोज कुमार मिश्रा, राम नारायण दुबे, विनोद कुमार सिंह, दिवाकांत झा, विपिन बिहारी महतो, राजकरण कुमार सिंह, चंद्र किशोर महतो, सीताराम सिंह को बनाया गया।

इनकी रही मौजूदगी

चुनाव संपन्न होने के बाद बैठक को संबोधित करते हुए महासचिव राजीव तिवारी ने कहा कि झारखंड में सरकार एवं विभाग द्वारा मनमाने तरीके से संघ की मान्यता समाप्त कर दी गई थी। न्यायालय की शरण में जाने के बाद झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा झारखंड वेलफेयर एसोसिएशन की मान्यता के पक्ष में फैसला सुनाया। इसी के तहत झारखंड के सभी जिला में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। सभा में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी, महिला प्रदेश सचिव सुनीता मुर्मू, महिला प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वरी कालिंदी, उपाध्यक्ष अजय प्रसाद, उपसचिव सुरेश कुमार के अलावा जिला से पतित पावन भगत, रामाशंकर राय, नागेंद्र दुबे, देवदास शर्मा, रंजन कुमार सिंह, विरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, ललन कामत, दीनानाथ चौधरी, उमेश राय, तरसेम सिंह सहित अन्य गृह रक्षक उपस्थित थे।