RANCHI:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दो मार्च को रांची आगमन पर आयोजित विशाल रैली को ऐतिहासिक बनाने को लेकर शनिवार को कोकर में दिन के 12.30 बजे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल, योजना व रणनीति प्रदेश कांग्रेस के सदस्य अमिताभ रंजन मौजूद थे। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, गरीब महिलाओं एवं जवानों की समस्याओं को लेकर लगातार सभी राज्यों में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसमें लोगों की भीड़ जुट रही है।

तैयारी में जुटने का आह्वान

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल कहा कि रांची की रैली अभूतपूर्व होगी। इस रैली में राहुल गांधी झारखंड वासियों के लिए कई घोषणाएं करेंगे, जिसे केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर लागू किया जाएगा। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को पूरे जोश एवं उमंग के साथ रैली में जुट जाने की अपील की है। बैठक की अध्यक्षता रांची विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पंचम सिंह ने की, जबकि संचालन युवा कांग्रेस के महासचिव राहुल राय ने किया। मौके पर मुख्य रूप से अनिल सिंह, कुलदीप कुमार, सुमित कुमार साहू, कृष्णा सहाय, आसिफ जियाउल, यूथ कांग्रेस के आसिफ, नुसरत, प्रिया कुमारी, कमला देवी, विमला देवी, मेहराब आलम, प्रेम कुमार, आयुष कुमार, केशव कुमार राय अमरजीत कुमार, चिंटू चौरसिया, सीपी सोलंकी, सोनू सिंह, राजू साहू मौजूद थे।