रांची : उत्तरप्रदेश योग संघ एवं योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में गाजियाबाद में संपन्न 42वीं राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में झारखंड के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण, एक रजत व चार कांस्य पदक लेकर 79 अंक अर्जित किए। झारखंड की टीम ने ओवरआल तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं प। बंगाल की टीम 290 अंकों के साथ पहले व हरियाणा की टीम 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। ग्रुप बी में झारखंड के मोहित कुमार ने स्वर्ण, ग्रुप बी बालिका वर्ग में अनुष्का कर्मकार ने स्वर्ण झटका जबकि सीनियर बालिका वर्ग में अनुशा कर्मकार को तीसरा स्थान मिला। आर्टस्टिक योग में अनुशा कर्मकार को स्वर्ण, अनुष्का कर्मकार को रजत, अभिषेक डे को कांस्य मिला। आर्टस्टिक पेयर में अनुष्का कर्मकार व तहसीन अहमद को स्वर्ण, सृष्टि राय व कोमल कुमारी को कांस्य, सीनियर आर्टस्टिक पेयर में अनुशा कर्मकार व अर्पण पाल ने स्वर्ण झटका। रिदमिक योग में अनुष्का कर्मकार व तहसीन अहमद को स्वर्ण, सीनियर रिदमिक योग में अर्पण पाल व राहुल मलाकार को कांस्य तथा फ्रीफ्लो योग में सृष्टि राय, कोमल कुमारी, अनुशा कर्मकार, एलिस तिर्की व अनुष्का कर्मकार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, महासचिव संजय कुमार झा, तकनीकी निदेशक इंदू अग्रवाल, रमण कुमार, डा। अनिल कुमार अग्रवाल, प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित थे।