RANCHI: केरल में चल रहे 35वें नेशनल गेम्स में रेसलिंग के प्लेयर्स हर दिन कमाल कर रहे हैं। झारखंड को पहला सोना इसी इवेंट के प्लेयर ने दिलाया है। वहीं इसी क्रम में मंगलवार को झारखंड की प्रियंका ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किया है। 60 किलो फ्री स्टाइल में प्रियंका ने हरियाणा के प्लेयर को हराकर ब्रोंज मेडल जीता है। झारखंड के लिए ये रेसिलंग में तीसरा ब्रोंज मेडल है।

कैंप से होता है व्यक्तित्व विकास

डोरंडा कॉलेज की एनएसएस विंग की ओर से अपर हटिया में लगाए गए स्पेशल कैंप में मंगलवार को चीफ गेस्ट के रूप में प्रांत प्रचारक अनिल जी शामिल हुए। स्वयंसेवकों से उन्होंने कहा कि आज समाज में ऐसी स्थिति बन गई है कि अच्छा मानव बनना आसान नहीं रह गया है। इस प्रकार के कैंप के माध्यम से स्वयं का व्यक्तित्व विकास के साथ एक अच्छा मानव का भी निर्माण होता है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ। ब्रजेश ने बताया कि आज एनएसएस के छह समूहों द्वारा टोटल 291 घरों का सर्वेक्षण किया गया।

आदिम जनजाति समाज पर दो दिवसीय वर्कशॉप शुरू

रामदयाल मुंडा सभागार होटवार में मंगलवार को कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग की ओर से दो दिवसीय आदिम जनजातिय समाज और कला परंपरा विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें ख्ेाल सचिव वंदना दादेल चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति अपने समुदाय के कल्चर को कैसे बचाएं इसके लिए एक रोड मैप की जरूरत है। वर्कशॉप में कई जनजातियों के प्रतिनिधि शामिल हुएं। इसके अलावा फिल्म शो और इसके बाद चर्चा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वंदना टेटे, अश्रि्वनी कुमार पंकज, हेसल सारू मौजूद थे।

बालू को लेकर प्रदर्शन आज

बालू पर मचे घमासान को लेकर राष्ट्रीय स्वराज मंच द्वारा आज 12 बजे अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा। मंच पहले भी इसके लिए आंदोलन करता रहा है। प्रदर्शन भी करता रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।