RANCHI: अगर आपके पास यूनिक बिजनेस मॉड्यूल है और आप स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो सरकार आपको दस लाख रुपए तक आर्थिक मदद देगी। दरअसल, झारखंड में स्टार्टअप और आइडिया को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार गंभीर है। इसके लिए किसी नए स्टार्टअप के आइडिया को अगर स्टेट इवैल्यूएशन बोर्ड पास करता है, तो सरकार उसको दस लाख रुपए तक की अर्थिक मदद करेगी। साथ ही नए स्टार्टअप को स्टैबलिस्ड करने के लिए एक साल तक हर तरह से भी मदद की जाएगी। वहीं, लैब, रिसर्च में भी मदद की जाएगी।

7 हजार तक स्टाइपेंड भी

राज्य के युवा और छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके आइडिया के लिए सरकार पांच हजार से लेकर सात हजार रुपए तक का स्टाइपेंड भी हर महीने देगी। यह स्टाइपेंड एक साल तक मिलेगा। इसके अलावा अगर तीन लोगों का ग्रुप भी कोई यूनिक आइडिया सरकार को देता है, तो तीनों को पांच-पांच हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, एग्रीकल्चर, पर्यटन, ग्रामीण विकास, पेयजल सहित कई विषयों पर अपना आइडिया दे सकते हैं।

इंक्यूवेशन सेंटर के लिए भी मदद

राज्य सरकार हर साल दस एजुकेशनल संस्थानों को इंक्यूवेशन सेंटर खोलने के लिए भ्0-भ्0 लाख रुपए तक का अनुदान देगी। यह राशि प्रत्येक शिक्षण संस्थान को अगले पांच साल तक हर साल दिया जाएगा। सरकार इंक्यूवेशन सेंटर को बढ़ावा देने के लिए उनको हर तरह से मदद भी करेगी। झारखंड सरकार के आईटी डिपार्टमेंट के सहयोग से इंक्यूवेशन सेंटर खोला जाएगा।

भ् साल में फ्00 करोड़ खर्च करेगी सरकार

झारखंड सरकार स्टार्टअप को मदद करने के लिए अपना पिटारा पूरी तरह खोल चुकी है। सरकार ने झारखंड वेंचर कैपिटलिस्ट फंड और झारखंड एंटरप्रेन्योरशिप फंड का गठन किया है। इसमे वेंचर कैपिटलिस्ट फंड में पांच साल तक के लिए ख्भ्0 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। हर साल भ्0 करोड़ रुपए खर्च करने का प्लान है।

स्टेट इवैल्युएशन बोर्ड करेगा अप्रूव

अगर कोई अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहता है, तो उसके पास यूनिक प्लान होना चाहिए। साथ ही सरकार को स्टार्टअप का प्लान पसंद आना चाहिए। इसे राज्य सरकार द्वारा गठित स्टेट इवैल्युएशन बोर्ड अप्रूव करेगा। इसके बाद ही सरकार द्वारा जितना पैसा तय किया गया है, वो दिया जाएगा। साथ ही अगर कोई यूनिक आइडिया देता है, तो उसे सरकार द्वारा अप्रूव हो जाने के बाद स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।