RANCHI : डीजल और पेट्रोल के दामों में हुई वद्धि के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की रांची महानगर समिति ने मंगलवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले जेएमएम के वर्कर्स रांची यूनिवर्सिटी हेडक्वार्टर के पास जुटे और वहां से जुलूस के रूप में अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे। यहां उन्होंने पहले केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, फिर पुतला फूंका। इस मौके पर जेएमएम के रांची महानगर अध्यक्ष अंतु तिर्की ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। बढ़ती महंगाई से आम जनता पहले से परेशान है और अब रेल किराया के साथ् पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाकर जनता का अमन-चैन छीनना चाह रही है।