--2188 वन रक्षियों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा

--राजनीति के चक्कर में चौदह साल तक युवाओं को नहीं मिली नौकरी

>ranchi@inext.co.in

RANCHI (20 July) : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राजनीति के कारण हमारे युवाओं को क्ब् साल नौकरी के लिए इंतजार करना पड़ा। हमारी सरकार ने स्थानीय नीति तय कर नौकरियों के लिए दरवाजे खोले। लोगों ने भ्रम फैलाया कि इस नीति से बाहरी लोगों को नौकरियां मिलेंगी। लेकिन यह भ्रम भी टूट गया है। पिछले ढाई वर्ष में एक लाख नियुक्तियां हुई हैं, जिनमें 90 प्रतिशत से ज्यादा नियुक्तियां झारखंडवासियों की हुई हैं। ख्क्88 वन रक्षी नियुक्ति में भी 90 प्रतिशत से ज्यादा नौकरियां स्थानीय लोगों को मिली हैं। क्ब्8 महिलाएं को भी इसमें नौकरी दी गयी है। आनेवाले दिनों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां होंगी। श्री दास डोरंडा स्थित वन भवन में वनरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

महिलाओं को मिल रहा है पूरा महत्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मानना है कि महिलाओं को साथ लिये बिना हम पूर्ण विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं। सरकार ने पुलिस में भी फ्फ् प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए निर्धारित किया है। आधी आबादी को पूरा महत्व दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वनों की सुरक्षा के लिए गांव में बनायी जानेवाली वन रक्षा समितियों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। झारखंड में फ्फ् प्रतिशत वन के लक्ष्य को पूरा करना है। इसमें अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। इस साल जुलाई में सरकार ने पूरे राज्य में दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जनभागीदारी से ही इसमें सफलता मिल रही है।

ईमानदारी से काम करें, सुकून से रहें

नवनियुक्त वन रक्षियों से उन्होंने कहा कि वे ईमानदारी पूर्वक अपना काम करें। इससे शांति और सुकून दोनों मिलेगा। माता-पिता के सपने को पूरा करने के साथ ही अच्छे नागरिक बनकर राज्य के विकास में सहयोगी बनें। पेड़-पौधे हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनका महत्व अध्यात्म से लेकर जीविका तक में है। वनों की अवैध कटाई के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। हमें हर हाल में अवैध कटाई रोकनी है। सरकार सख्त है।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव अमित खरे, वन, पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव इंदुशेखर चतुर्वेदी ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान पीसीसीएफ आरआर हेंब्रम, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ एलआर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।