- क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय दून में 1.70 लाख बेरोजगार हैं रजिस्टर्ड

-बल्क एसएमएस के जरिए घर बैठे मिल पाएंगी जानकारियां

 

DEHRADUN: किसी विभाग या कंपनी में वैकेंसी है इसकी जानकारी बेरोजगारों को सीधे घर बैठे मिल सकेगी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बीएसएनएल के साथ मिलकर बेरोजगारों का ब्रॉडकास्ट तैयार कर रहा है। बताया गया है कि बल्क एसएमएस के जरिए युवाओं को हर जानकारी आसानी से मिलेगी।


 

वैकेंसी की जानकारी भी मिलेगी

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में इस वक्त क्.70 लाख बेरोजगार पंजीकृत हैं। हर साल इनकी संख्या में इजाफा होते जा रहा है। लेकिन सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की अवधि समाप्त होने, रोजगार मेले लगने व किसी सरकारी व गैर सरकारी संस्थान में नौकरी की वैकेंसी होने की जानकारी अब तक बेरोजगारों को नहीं मिल पाती थी। शिक्षित बेरेाजगारों को इसके लिए सेवा योजन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब विभाग बीएसएनएल के साथ मिलकर ब्रॉडकास्ट तैयार कर रहा है। सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों के मोबाइल फोन नंबर एकत्र कर बेरोजगारों को सीधे जानकारियां मिल जाएंगी।


 

व्हाट्सऐप ग्रुप तैयार करने की तैयारी

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह के अनुसार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून से इसकी शुरुआत की जा रही है। एसएमएस के जरिए बेरोजगारों को तमाम प्रकार की वो जानकारियां मिल पाएंगी। इसमें रोजगार मेले, काउंसिलिंग भी शामिल होंगी। इसके लिए सभी बेरोजगारों को बल्क में एसएमएस के जरिए सूचनाएं मिल पाएंगी। इसमें सबसे ज्यादा सुविधा बेरोजगारों को सेवा योजना कार्यालय या दूसरे स्थानों पर लगने वाले रोजगार मेलों की मिल पाएगी। अब तक समाचार पत्रों के माध्यम से ही जानकारी मिल पाती थी, लेकिन अब घर बैठे ही यह जानकारी शिक्षित बेरेाजगारों को मिल पाएगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह का कहना है कि कोशिश यह भी रहेगी कि व्हाट्सएप पर ऐसी सूचनाएं भी युवाओं तक पहुंच सके।