- जिस काम को करने में मन लगता है उसी को चुने

- स्किल डेवलपमेंट से मिलती है सफलता

मेरठ। यदि स्किल है तो आपको नौकरी नहीं बल्कि नौकरी आपको ढूंढती हुई आएगी। जिस काम को करने में मन लगता हो उस काम को करना चाहिए। इसी से करियर बनता है। जिस क्षेत्र में मन नहीं लगता है। उस फील्ड सफलता मिलनी नामुमकिन होती है।

हमेशा रखें पॉजिटिव एप्रोच

लाइफ के किसी भी एग्जाम में यदि पॉजिटिव एप्रोच है तो सफलता आपके कदम चूमेगी .एक्सपटर््स आपको यह तो बता देंगे कि आपको क्या करना है। लेकिन जीवन में आपको क्या करना है यह आपको खुद ही तलाशना होगा। जैसे आपको यदि कार से प्यार है तो जरूरी नहीं कि आप ऑटो मोबाइल इंजीनियर बने। यदि आपको हवा से प्यार है तो जरूरी नहीं कि पायलेट बने। अपने अंदर के हुनर को जानते हुए उसमें ही करियर बनाना चाहिए।

-जय प्रकाश जाला, वीआईटी एक्सपर्ट

आपके एनवॉयरमेंट पर निर्भर करता है कि आप कैसा बनोगे। इसीलिए जो करना होगा वह अकेले ही करना होगा। हर साल लाखों लोग इंजीनियरिंग करते हैं। लेकिन सफल वह ही होते हैं जो कुछ खास करते हैं। दूसरी बात किसी भी चीज से डरना नहीं चाहिए। उसको एन्जॉय करना चाहिए। तभी आप सफलता के कदम चूमोगे।

-बेनेडिक्ट थॉमस, वीआईटी एक्सपर्ट

अक्सर एग्जाम आते ही बच्चे सहम जाते हैं। इससे सक्सेस नहीं पाई जा सकती है। स्टूडेंट को अपना गोल डिसाइड करना चाहिए। उसको डिसाइड करने के बाद टाइम मैनेजमेंट करना चाहिए। फिर उसके बाद उसी हिसाब से तैयारी करनी चाहिए। बेहतर संस्थान और बेहतर टाइम मैनेजमेंट आपको को सफलता पाने से रोक नहीं सकते हैं।

-अरुणेंद्र सोनी, मॉटिवेटर

कोई ऐसी चीज नहीं जो आप कर नहीं सकते। यदि आप उस काम को करने की ठान लें। तो पढ़ाई को हमेशा सीरियस नहीं लेना चाहिए। न ही उसको बोझ समझना चाहिए। जैसे हम कोई फीचर फिल्म देखते हैं और उसकी कहानी याद हो जाती है। क्योंकि उसको हम पूरे मन से देखते हैं। ऐसी ही पढ़ाई को एक फिल्म मानकर चलो। उसका मजा लेना चाहिए। यदि ऐसा कर लिया तो आप जीवन भर उस चीज को भूल नहीं सकते हो।

-उमेश त्यागी, थर्ड आई एजूकेशन मैथ्स एक्सपर्ट

किसी भी चीज को याद करना एक तरीका है। उसका एक फंडा होता है। यदि कोई सवाल है तो उसको दो टुकड़ों में तोड़ लें। जैसे कि एक से सौ तक टेबल याद करना है। उसको बहुत ही आसानी से याद किया जा सकता है। जिंदगी में कभी भी उसको भूल नहीं सकते है।

-डॉ। विक्रांत जावला, एमडी, करियर लांचर