- ब्रिटेन की संसद में आयोजित समारोह में दिया गया भारत गौरव सम्मान

- गर्व से चौड़ा हुआ संगम नगरी का सीना, बधाइयों का तांता

ALLAHABAD: संगम नगरी अपनी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत के लिए पूरे विश्व में प्रख्यात है। इसे प्रयाग की माटी का असर ही कहेंगे कि यहां की प्रतिभाएं अपने कार्यो से हमेशा ही लोगों को प्रयाग की गरिमा का बखान करने पर मजबूर करती रही है। सालों पहले से शुरू हुआ ये क्रम आज भी बदस्तूर जारी है। इस कड़ी में पूर्व गवर्नर रह चुके जस्टिस अंशुमान सिंह का नाम भी जुड़ गया। जस्टिस अंशुमान सिंह को अपने जीवन में उत्कृष्ट कार्यो के लिए राजस्थान की संस्था संस्कृति की ओर से विश्व स्तर पर दिए जाने वाले सम्मान भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया। संस्था की ओर से जस्टिस सिंह को ये अवार्ड ब्रिटेन संसद के हाउस ऑफ कामंस में ख्भ् जुलाई को आयोजित एक समारोह के दौरान दिया गया।

विभिन्न देशों की बीस हस्तियों को मिला सम्मान

अवार्ड हासिल करके प्रयाग पहुंचे जस्टिस अंशुमान सिंह ने बताया कि राजस्थान की संस्था संस्कृति क्99भ् से भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। तीन साल पूर्व संस्था ने इस सम्मान समारोह की शुरुआत विश्व स्तर पर की थी। पहला आयोजन यूनाटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के न्यूजर्सी में हुआ था। इस बार का आयोजन ब्रिटेन संसद में किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिटेन की विदेश मंत्री भी शामिल हुई थीं। उन्होंने बताया कि विश्व भर से ख्0 हस्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मान दिया गया। इसमें ज्यादातर लोग एनआरआई थे। गौरतलब है कि जस्टिस अंशुमान सिंह लंबे समय तक इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यरत रहे। इसके बाद वे गुजरात व राजस्थान के राज्यपाल भी रहे है।