विधायक ने महिला से बातचीत करने के बाद डॉक्टरों से बात की

Meerut। गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में भर्ती तेजाब पीडि़ता से मिलने के लिए शनिवार को मेरठ दक्षिण विधायक डॉ। सोमेंद्र तोमर पहुंचे। उन्होंने महिला को न्याय का भरोसा दिया। गौरतलब है कि परतापुर थानाक्षेत्र की एक कालोनी की महिला पर 22 नवंबर को तेजाब फेंक दिया था। पीडि़ता का आनंद अस्पताल में उपचार हो रहा है। विधायक ने महिला से बातचीत करने के बाद डॉक्टरों से बात की। डॉक्टरों ने उसकी हालत को सामान्य बताया। विधायक ने महिला को आर्थिक सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया।