RANCHI (10 Jan): झारखंड आंदोलन के प्रणेता न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव की छठी पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। सूचना भवन के सामने स्थित जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर स्व। जस्टिस शाहदेव की पत्नी प्रभा शाहदेव, दामाद रतन कुमार, पुत्र प्रतुल शाहदेव समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद रामटहल चौधरी, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, महामंत्री दीपक प्रकाश, सुबोध सिंह गुड्डू ,दीनदयाल वर्णवाल, शिव पूजन पाठक, डिप्टीमेयर संजीव विजयवर्गीय, आरयू टीआरएल डिपार्टमेंट के अध्यक्ष डॉ प्रोफेसर त्रिवेणी नाथ साहू, जेवीएम श्यामली के प्रिंसिपल डॉ एके सिंह, झारखंड चैंबर के महासचिव कुणाल अजमानी, सत्यप्रकाश, अहसान अली, शुभोजीत, रजनीकांत, अंचल किंगर, दीपक मारू, अजय सरावगी, रवि रंजन, किशन अग्रवाल, संगीत देव, विद्या शाहदेव, शाम्भवी, शौर्य, उज्ज्वल शाहदेव, सूरज शाहदेव, राजेश शाहदेव, अशोक बड़ाईक, बिंदुभूषण द्विवेदी, राजा सिंह, आजम अहम, बलकार सिंह नामधारी, जश्री जयंती, बिंदुभूषण दुबे, विनय सरावगी, सुभाष साहू, पंकज पोद्दार, डॉ रवि भट्ट, निरंजन शर्मा, एलसीएन शाहदेव, लल्लन राय शामिल थे। संचालन डॉ भीम प्रभाकर ने किया।