भाजपा और कांग्रेस दोनों में है करप्शन : मरांडी
 थर्सडे को झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) प्रमुख बाबुलाल मरांडी ने बहरागोड़ा विधानसभा में दो जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें विपक्षी पार्टियों की खिंचाई करते हुए झाविमो कैंडीडेट डॉ अजय कुमार को जिताने की अपील की। बाबुलाल मरांडी ने भाजपा और कांग्र्रेस को कोसा और कहा कि दोनों ही करप्शन के पर्याय हैं।

झारखंड का भला नहीं हो सकता
मरांडी ने कहा कि इन पार्टियों से झारखंड का भला नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ अजय कुमार ऐसे कैंडीडेट हैं, जो लोगों की आवाज दिल्ली पहुंचा सकते हैं। लगे हाथ मरांडी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी भी कर ली। उन्होंने कहा कि अगर झारखंड में झाविमो की सरकार बनी तो छह महीने के भीतर टीचर्स के खाली पोस्ट को भर दिया जाएगा। इसके साथ ही हॉर्स ट्रेडिंग वाले सभी 18 एमएलए को भी जेल भेज दिया जाएगा।

बचने के लिए विद्युत गए हैं मुंडा की शरण में : षाड़ंगी
मौके पर फॉर्मर मिनिस्टर डॉ दिनेश षाड़ंगी ने कहा कि अर्जुन मुंडा ने एक एमएल का पॉलिटिकल किडनैप कर अपनी पार्टी का कैंडीडेट बना दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि बचने के लिए ही विद्युत महतो अर्जुन मुंडा की शरण में गए हैं।

Report by : jamshedpur@inext.co.in