कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी ने स्टेट को लूटा है : बाबूलाल

भाजपा एवं कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दलों ने राज्य में बारी-बारी से सरकार बनाकर झारखण्ड को सिर्फ लूटने का काम किया है। उन्हें झारखण्ड के गरीबों की चिन्ता नहीं है। ये बातें झारखण्ड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मंराडी  ने कहीं। वे फ्राइडे को ईचागड़ विधान सभा क्षेत्र के कपाली में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा राज्य में झाविमो की सरकार बनी तो छ माह में शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। श्री मरांडी ने आजसू को आडें हाथों लेते हुए कहा कि सुदेश महतो ने 13 वर्षों में अवसरवाद की राजनीति की है। उन्होंने कहा मोदी लहर होती, तो अलग-अलग राज्यों में सहयोगी दलों की तलाश नहीं की जाती।
ईचागढ के विधायक अरविंद सिंह ने कहा जनता इस बार बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि मोदी लहर से आम जनता को कोई लेना देना नहीं है। जनता केवल विकास चाहती है। उन्होंने भाजपा और काग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों राष्ट्रीय दलों ने बारी-बारी से सर्फ वोट बैंक की राजनीति की है। उन्होंने राज्य के विकास एवं हक के लिए झाविमो लोकसभा प्रत्याशी अमिताभ चौधरी के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस अवसर पर जमशेदपुर जिला अध्यक्ष फिरोज खान, नवीन पसारी, प्रेमचन्द्र सिंह, मनोज सिंह, शंकर गोराई, फकरुद्दीन अंसारी, मो। मकसूद आदि प्रेजेंट थे।

Report by : jamshedpur@inext.co.in