- बखरी में छात्र नेता कन्हैया का भव्य स्वागत

PATNA/ BEGUSARAI: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का बखरी आगमन पर भरपुर स्वागत किया गया। शनिवार की दोपहर वे अचानक बखरी पहुंचे थे। यहां आने के बाद कन्हैया ने बाजार के अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डा। भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। नावकोठी से बेगूसराय लौटने के क्रम में कुछ समय के लिए वे बखरी बाजार में रुके। जहां पर वामपंथियों ने उनका स्वागत किया। मौके पर भाकपा अंचल मंत्री शिव सहनी, मुखिया सूर्यकांत पासवान, जितेंद्र जीतू, संजय राय, सुरेश राम, संजय महतो, निर्मला देवी, बलाराम स्वर्णकार, सपा जिला अध्यक्ष दिलीप केसरी आदि ने छात्र नेता को माला पहना कर उनका स्वागत किया। तथा कन्हैया के समर्थन में जमकर नारे भी लगाए। कन्हैया के साथ गाडि़यों का लंबा काफिला एवं वीआइपी सिक्युरिटी थी। इसके पूर्व कन्हैया नावकोठी थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में अपने मित्र नीलमणी के घर गए। उन्होंने यहां अपने संबोधन में भारत की वर्तमान शिक्षा नीति पर जमकर प्रहार किया। छात्र नेता ने कहा कि अमीरों केच्बच्चे शीशा के महल में पढ़ें और गरीबों केच्बच्चे टाट की झोंपड़ी में यह गरीबच्बच्चों के साथ अन्याय है। सभी के लिए शिक्षा की समान नीतियों का निर्धारण होना चाहिए। या फिर गरीबों केच्बच्चों के विद्यालयों में भी शीशा लगवाया जाए या फिर शीशे के महल में पढ़ने वालेच्बच्चें को भी झोंपड़ी ही में पढ़ाया जाए। ताकि उन्हें भी गरीबों के दर्द का अहसास बचपन से ही हो सके। छात्र नेता ने कहा कि असमान शिक्षा नीति के खिलाफ वे हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। भले ही उनपर कितने झूठे आरोप ही लगे या मुकदमें दर्ज किए जाएं या फिर जेल में डाल दिया जाए वे गरीबच्बच्चों के लिए समान शिक्षा की अपनी मांग से हटने वाले नहीं हैं।