- सीबीएसई 12वीं के नतीजों में कानपुर के स्टूडेंट्स ने शानदार सफलता के साथ भरी ऊंची उड़ान

-सर पदमपत के प्रजित कुमार व वीरेन्द्र स्वरूप श्याम नगर के यशवर्धन रायजादा संयुक्त रूप से बने सिटी टॉपर

- कॉमर्स में डीपीएस आजाद नगर की अंशिका रस्तोगी और ह्युमैनिटीज में एपीएस की महक नेगी बनीं टॉपर

KANPUR: शनिवार को घोषित हुए सीबीएसई 12वीं के नतीजों में हर साल की तरह शहर के स्टूडेंट्स ने शानदार सफलता हासिल की। सर पदमपत सिंहानिया एजूकेशन सेंटर के प्रजित कुमार व डॉ। वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर श्याम नगर के यशव‌र्द्धन रायजादा ने 98.2 परसेंट मा‌र्क्स हासिल कर सयुंक्त रूप से सिटी टॉपर बने हैं। डीपीएस आजाद नगर की हॉस्टलर अशिंका रस्तोगी 97.8 परसेंट मा‌र्क्स के साथ सिटी टॉपर बन गई। इसी तरह से ह्युमैनिटीज में आर्मी स्कूल की महक नेगी ने 98 परसेंट मा‌र्क्स पाकर सिटी टॉप किया है। पूर्ण चन्द्र विद्या निकेतन की छात्रा श्रेया त्रिपाठी ह्युमैनिटीज में सिटी की सेकेंड टॉपर बनीं। नतीजे आते ही मेधावियों के घरों और स्कूलों में जश्न का माहौल दिखा। स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स ने मिठाई खिलाकर खुशी के इन पलों को एक-दूसरे के साथ शेयर किया। सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोऑर्डिनेटर बलविन्दर सिंह ने बताया कि सिटी के स्कूलों का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा है। 12वीं के एग्जाम में कानपुर के करीब सवा सौ स्कूलों के 9300 स्टूडेंट्स एपियर हुए थे।