बिल्कुल भी यकीन नहीं

सिटी में 22 घंटे पॉवर सप्लाई के रिकॉर्ड को आधार बनाकर केस्को ने नेक्स्ट फाइनेंशियल इयर का पॉवर टैरिफ 5 रु। पर यूनिट तक प्रपोज्ड किया है। लेकिन 24 में से 22 घंटे पॉवर सप्लाई के केस्को के दावों पर कानपुराइट्स को बिल्कुल भी यकीन नहीं है। काफी हद तक ये सही भी है। क्योंकि केस्को का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड भी कुछ यही कह रहा है। केस्को ऑफिसर्स की काफी आंकड़ेबाजी के बाद भी बीते सालों में कभी भी  इयरली एवरेज पॉवर सप्लाई 22 घंटे नहीं पहुंच पाई है।

5 रु। पर यूनिट चुकाने पड़ेंगे
पहली बार केस्को सहित अन्य पॉवर सप्लाई कंपनीज ने पॉवर सप्लाई के हिसाब से नेक्स्ट फाइनेंशियल इयर का पॉवर टैरिफ प्रपोज्ड किया गया है। इसमें कानपुर सहित मेट्रोपॉलिटेन सिटीज के लिए 22 घंटे पॉवर सप्लाई के हिसाब से नया टैरिफ डिसाइड किया गया है। इसके लिए कानपुराइट्स को वर्तमान दर 3.80 की जगह 5 रु। पर यूनिट तक कीमत भी चुकानी पड़ेगी।

सिस्टम सुधारो फिर दावा करो
सिटी में वैसे तो पॉवर रोस्टरिंग का शिड्यूल केवल 2 घंटे का है। पर इन दिनों 4 से 5 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। इसके बाद लोगों को खस्ताहाल पॉवर सप्लाई सिस्टम के कारण 24-24 घंटे तक बिजली नहीं मिल पाती है। हाल ये है कि केस्को के दो दर्जन सबस्टेशन दशकों पुराने 6.6केवी सिस्टम पर चल रहे है। ये सिस्टम अब स्टेट में क्या शायद देश में भी नहीं बचा है। अब इसकी जगह पूरे स्टेट में 11 केवी मॉडर्न सिस्टम से पॉवर सप्लाई हो रही है। इसी तरह केस्को के बड़ी संख्या में ट्रांसफॉर्मर, इलेक्ट्रिसिटी लाइन, अंडरग्र्राउंड, ऑयल सर्किट ब्रेकर आदि भी खस्ताहाल हैैं। जो आए दिन दगा दे जाती है। अगर कहीं ट्रांसफॉर्मर डैमेज हो गया या फिर अंडरग्र्राउंड केबल फाल्ट हो जाएं तो 24 घंटे से ज्यादा सिर्फ फॉल्ट ढूंढने में लग जाता है। बिजली चोरी और लाइन लॉस भी पॉवर क्राइसिस की एक बड़ी वजह है।

 

"केस्को 20 घंटे तो ढंग से बिजली देता नहीं है। 22 घंटे का दावा कर रहा है? अगर इसी तरह रेट बढ़ाते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब कॉमन मैन को लालटेन का सहारा लेने लगेगा"

-एसके मिश्रा

"मुझे नहीं लगता है कि केस्को एक दिन में 22 घंटे पॉवर सप्लाई कर पाएगा। इसकी वजह हमारी सिटी के कुछ लोग ऐसे हैैं जो आज भी कटिया का सहारा लेते हैैं,जिसकी वजह से केस्को का ये नया प्लान नाकाम साबित हो सकता है."

-मोहम्मद सलमान

"केस्को का यही हाल रहा तो कहां से 22 घंटे बिजली मिलेगी? अभी ये उम्मीद भी नहीं की जा सकती है."

केएस यादव