आर्थिक स्थिति कमजोर है

गिरजेश कुमार के पिता हरिलाल राम पिछले 30 वर्षों से गांधी आश्रम में अकाउंटेंट हैं। दो बहनें और हैं। एक पॉलीटेक्निक और दूसरी बीसीबी में बीएससी की पढ़ाई कर रही है। घर की माली हालत ऐसी नहीं है कि पिता अपने दम पर बच्चों की बेहतर ढंग से परवरिश कर सकें। सो माता विजया देवी सूत कातकर परिवार के जीवनयापन में हाथ बंटाती हैं। पूरा परिवार मणिनाथ स्थित बिना किचन के दो छोटे कमरों के मकान में किराए पर रहता है।

इंजीनियर बनने की ख्वाहिश

गिरजेश आईआईटी से बीटेक करने की तमन्ना रखते हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें इंजीनियरिंग में बहुत दिलचस्पी है। बल्कि वे इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर अच्छी जॉब करना चाहते हैं। जिससे वह अपने परिवार की माली हालत में सुधार ला सकें।

तैयारी के लिए रुपए नहीं

जब गिरजेश से पूछा गया कि आईआईटी की कोचिंग का खर्चा कैसे उठा पाएंगे तो वे मुस्कुरा कर चुप हो गए। दरअसल गिरिजेश के पास इतने रुपए नहीं हैं कि वे कोचिंग का खर्चा उठा सकें। इंटर में भी वे स्कूल जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर और टीचर्स पर ज्यादा निर्भर रहे। स्कूल मैनेजमेंट और टीचर्स से जीतना हो सका उन्हें लेटेस्ट बुक्स अवेलेबल करवाईं। जिससे उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए।

निगाहें केवल लक्ष्य पर

गिरजेश की निगाहें अर्जुन की तरह केवल लक्ष्य पर रहीं। उन्होंने बताया कि संसाधनों की कमी के बावजूद उन्हें कभी इसका मलाल नहीं रहा। जितना है उसी में बेहतर प्रदर्शन करने की चेष्टा की। रोजाना एकाग्रता के साथ पढ़ाई की।

Resulta at a glance

2011-12 में यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स                    42,512

अबसेंट स्टूडेंट्स                      1,224

एपीयर्ड स्टूडेंट्स                    41,288

पास स्टूडेंट्स                       36,748

फेल स्टूडेंट्स                         4,330

स्टूडेंट पास विद ऑनर्स              1,058

स्टूडेंट पास विद फस्र्ट डिवीजन    11,728

स्टूडेंट पास विद सेकेंड डिवीजन    19,127

स्टूडेंट पास विद थर्ड डिवीजन       2,618

परसेंटेज ऑफ पास स्टूडेंट्स          89 %

ये आंकड़े बरेली जिले के हैं.

Girls ने मारी बाजी

                       ब्वायज     गल्र्स

रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स    25,478    17,034

एपीयर्ड स्टूडेंट्स    24,525     16,763

अबसेंट स्टूडेंट्स        953         271

पास स्टूडेंट्स       20,870    15,875

फेल स्टूडेंट्स         3,540        790

पास परसेंट         81.1%      94.72 %

Jail report

डिस्ट्रिक्ट और सेंट्रल जेल में सजा काट रहे

कैदियों ने भी यूपी बोर्ड इंटर का एग्जाम दिया था। इसमें अधिकांश कैदियों ने काफी बेहतर परफॉर्मेंस दिया।

रजिस्टर्ड            38

अपियर             35

अब्सेंट               3

फस्र्ट क्लास        16

सेकेंड क्लास       10

टॉपर्स

कमल सैनी       71 परसेंट    सेंट्रल जेल

अनिल यादव     30.4 परसेंट  सेंट्रल जेल

जयकरन         68.8 परसेंट  डिस्ट्रिक्ट जेल