कानपुर। रणवीर सिंह पहली बार करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म सिंबा का हिस्सा बने हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और ये दिसंबर में रिलीज भी हो जाएगी। लेकिन अब इन दोनों के असोसिएशन को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि रणवीर सिंह को लेकर करण जौहर एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं। 
 करण को रणवीर का काम आया पसंद: करण को रणवीर का काम बेहद पसंद आ रहा है और रणवीर, चूंकि भंसाली की पीरियड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और कामयाब रहे हैं, इसलिए करण का मन है कि वह रणवीर सिंह को लेकर एक पीरियड ड्रामा प्लान की जाए। 
यह बात तो जगजाहिर है कि करण को लंबे समय से एक बड़ी पीरियड फिल्म बनानी है। वह इस बात की चाहत कई बार दर्शा चुके हैं कि वह पीरियड ड्रामा एंज्वॉय करते हैं और बनाना भी चाहते हैं। 
नहीं बन पा रही है बात: उन्होंने कुछ साल पहले फिल्म शुद्धि भी अनाउंस की थी लेकिन वो फिल्म बन नहीं पाई। ये फिल्म सलमान खान करने वाले थे, फिर ऋतिक का भी नाम सामने आया था। बाद में खबर थी कि वरुण को लेकर करण ये फिल्म बनाएंगे लेकिन फिर भी फिल्म शुरू नहीं हो पाई। वरुण के साथ उन्होंने हालांकि रणभूमि और कलंक का काम शुरू कर दिया है। लेकिन अब भी करण की चाहत है कि वह एक बड़ी मेगा बजट वाली पीरियड फिल्म बनाएं और इसके लिए वह रणवीर को ही इस टीम का हिस्सा बनाने वाले हैं। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 
फिलहाल करण, ब्रह्मास्त्र और सिंबा को लेकर बिजी हैं। इसके बाद ही वह इस फिल्म के बारे में कुछ सोचेंगे और कोई अनाउंसमेंट करेंगे। अभी ये सामने नहीं आया है कि इस फिल्म का सŽबजेक्ट क्या होगा। 
इसे लेकर कोई भी खबर सामने नहीं आई है पर देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर, करण की फिल्म में किस पीरियोडिक कैरेक्टर में फिट बैठते हैं। कुछ दिनों पहले विधु विनोद चोपड़ा ने कहा था कि संजू के लिए उन्होंने रणवीर सिंह को कास्ट करने का मन बनाया था। 

दीपिका के बाद रणवीर से इंप्रेस ये बॉलीवुड सेलिब्रिटी

ये भी पढ़ें: स्टारडम के मामले में रणबीर कपूर ने दीपिका के बारे में कही ये बड़ी बात

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk