मुंबई (ब्यूरो)। बरसों पहले महेश मांजरेकर ने निर्देशक के रुप में 'प्रेमिका' नाम से एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में संजय दत्त और करीना कपूर को कास्ट किया गया था। कुछ कारणों से ये फिल्म बंद पड़ गई। इससे भी पहले करीना कपूर के कैरिअर की पहली फिल्म रिफ्यूजी में सुनील शेट्टी वाला रोल पहले संजय दत्त को दिया जा रहा था। हाल ही में संजय दत्त और करीना कपूर के एक साथ काम करने का फिर से मौका बन रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 

चर्चा है कि निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने अपनी नई फिल्म 'पानीपत' में करीना कपूर को रोल आफर किया था, लेकिन करीना कपूर ने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया। संजय दत्त इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

करीना को पसंद नहीं है रोल
सूत्रों के मुताबिक, करीना कपूर ने रोल पसंद न आने की वजह से इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अर्जुन कपूर और कृति सेनन काम कर रहे हैं। करीना कपूर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वीरे दी वैडिंग के बाद अब करण जौहर की कंपनी की एक नई फिल्म में काम करने जा रही हैं, जिसमें उनके साथ साथ कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को कास्ट किया गया है। 

ये फिल्म इसी साल शुरु होने जा रही है। 

इन्होंने बनाया करीना कपूर से लेकर सोनम कपूर तक को बॉलीवुड की फैशनिस्टा

आमिर और जैकी नहीं बन सके 'संजू' के पिता, संजय से जानें कैसे थे सुनील दत्त

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk