कानपुर। तैमूर बहुत कम उम्र में ही अपनी क्यूटनेस की वजह से इंटरनेट पर अकसर छाए रहते हैं। इस बार तैमूर की एक अलग ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों या वीडियोज में वो गिटार प्ले करते दिख रहे हैं। तैमूर बड़े मजे से गार्डन के एक चबूतरे पर बैठे अपने जैसा नन्हा सा एक गिटार प्ले कर रहे हैं। इससे पहले वो कभी हार्स राइडिंग करते दिखे थे तो कभी डाॅगी के साथ पार्क में बाॅल खेलते नजर आए थे। अकसर तैमूर कुछ न कुछ नया काम करते दिख ही जाते हैं। वहीं करीना और सैफ उनकी बढ़ती उम्र में चीजों को सीखने की इंवॉल्वमेंट को सोशल मीडिया पर साझा करने से कभी नहीं चूकते।

एक ओर तैमूर तो दूसरी ओर ऋतिक के बेटे रेहान ने प्ले किया गिटार,जानें कौन कितना बड़ा राॅकस्टार
तैमूर सीख रहे गिटार प्ले करना

दरअसल इन दिनों तैमूर का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वो अपनी मां करीना के तरफ के अंकल जहान कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं। तैमूर उनके साथ पार्क में बैठे मजे से गिटार प्ले करने का लेसन ले रहे हैं। नन्हें नवाब मुस्कुराते हुए जहान की ओर देख रहे हैं और मजे से गिटार सीख रहे हैं। इस दौरान तैमूर ने डार्क ब्लू कलर की टीशर्ट और लोवर पेयर किया हुआ है। ये वीडियो इतना क्यूट है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। वहीं अब तक इसे इंस्टाग्राम पर 11 हजार बार देखा जा चुका है। फिलहाल एक्टर ऋतिक रोशन के बेटे रेहान भी किसी राॅकस्टार से कम नहीं हैं।  कहा जा रहा है कि उन्होंने अपना पहला राॅक शो किया है।

View this post on Instagram

TimTim said Yaa 🤣✨

A post shared by Kareena Kapoor Khan FC (@kareenafc) on Feb 18, 2019 at 4:42am PST



ऋतिक के बेटे भी किसी राॅकस्टार से कम नहीं

ऋतिक रोशन के बेटे रेहान का पहला पब्लिक काॅन्सर्ट था जिसमें उनके बेटे ने गिटार प्ले किया था। ऋतिक को बेटे की इस कामयाबी से इतनी खुशी हुई कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, 'प्राउड ऑफ यू, रे।' रेहान के साथ उनके चार दोस्तों ने भी इस राॅक शो में पार्ट लिया जिन्हें म्युजिक टीचर शाॅन ने ट्रेंड किया है। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक की 'सुपर 30' जनवरी में रिलीज होने जा रही थी पर अब ये महीनों बाद रिलीज होगी। मालूम हो फिल्म आनंद कुमार की जिंदगी से प्रेरित है जो 'सुपर 30' कोचिंग सेंटर के संचालक हैं और हर साल उनके सेंटर से 30 बच्चे आईआईटी-जेईई में सिलेक्ट होते ही हैं।
एक ओर तैमूर तो दूसरी ओर ऋतिक के बेटे रेहान ने प्ले किया गिटार,जानें कौन कितना बड़ा राॅकस्टार

घोड़े की सवारी के बाद तैमूर डाॅगी संग खेल रहे बाॅल, माॅम करीना और डैड सैफ सिखा रहे ये काम


तैमूर ही नहीं ये हैं बाॅलीवुड के फेमस किड्स, जिन्हें बिना कुछ किए ही मां-बाप के बराबर स्टारडम मिल रहा

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk